सेवाभाव, समर्पण और त्याग ने बनाया डॉक्टर्स को धरती का भगवान – देवनानी

– कोरोनाकाल में डॉक्टर्स ने किया अभूतपूर्व सेवाकार्य – देवनानी
– डॉक्टर्स डे पर देवनानी ने किया चिकित्सकों का सम्मान, संपर्क से समर्थन अभियान से जोड़ा

अजमेर 01 जुलाई। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने शनिवार को डॉक्टर्स डे के मौके पर विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के पास जाकर उनका अभिवादन किया और समाजहित में की जा रही उनकी सेवा पर साधुवाद देते हुए सदैव मानव कल्याण के लिए इसी तरह काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। देवनानी ने कहा की चिकित्सक वर्ग ने हमेशा से ही अपने सेवाभाव, समर्पण और त्याग से समाज में अलग स्थान हासिल किया है और इसी कारण उन्हें धरती के भगवान की उपमा दी जाती है।
डॉक्टर्स डे के मौके पर देवनानी अलग अलग चिकित्सकों के आवास पर पहुंचे और उनका सम्मान करते हुए मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर उन्हें संपर्क से समर्थन अभियान से जोड़ते हुए बुकलेट प्रदान की। देवनानी ने कहा चिकित्सा के क्षेत्र में अब भारत पहले से कही बेहतर बनकर उभरा है और अब कई जटिल मेडिकल उपकरण का निर्माण देश में ही होने लगा है। देवनानी ने कोरोनाकाल में डॉक्टर्स की और से की गई अभूतपूर्व सेवा के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और इसी तरह से समाज की सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। देवनानी ने कहा की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से भारत को विश्व के अन्य देशों की तुलना में काफी कम नुकसान हुआ इसका एक बड़ा श्रेय देश के विद्वान चिकित्सक समुदाय को जाता है जिन्होने दिन रात सेवा की। वैक्सीन का स्वदेशी निर्माण कर देशवासियों को युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान से जोड़कर कोविड से जंग जीती गई। डॉक्टर्स से संवाद के दौरान चिकित्सको ने कहा की पीएम मोदी ने कोविडकाल में जो भारत के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई उससे करोड़ों लोगों की जान बचाई और कोविड का जो उनका मैनेजमेंट था वह बहुत ही शानदार रहा।
डॉक्टर्स डे पर देवनानी ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता, सेवानिवृत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. अनिल सामरिया, डॉ. संजीव माहेश्वरी, डॉ. एल.के.नेपालिया, डॉ. एस.के. अरोड़ा, शारदा डायग्नोस्टिक के निदेशक डॉ. मनीष शारदा, डॉक्टर सूर्या प्रकाश चौधरी न्यूरो सर्जन आर्या हॉस्पिटल के पास पहुंच उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!