– वार्ड 60 स्थित कालू की ढाणी में सड़क निर्माण पर होगें 25 लाख खर्च
– वार्ड 62 घूघरा घाटी स्थित श्रवण सिंह जी की गली में नाली निर्माण पर खर्च
होगें 3.68 लाख
अजमेर, 08 जुलाई। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 60 व 62 में 28.68 लाख से होने वाले निर्माण कार्यो का विधिवत शुभारम्भ किया। निर्माण कार्यो के शुभारम्भ के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
वार्ड 60 कालू की ढाणी बी ब्लॉक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ
देवनानी ने वार्ड 60 कालू की ढाणी बी ब्लॉक की गलियों में सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ। देवनानी ने बताया कि कालू की ढाणी बी ब्लॉक में सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए 25.00 लाख की राशि स्वीकृत हुई। उन्होने बताया कि यहां पर सड़क निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-2023 के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थें। प्रशासनिक और वित्तिय स्वीकृति जारी होने के बाद विधिवत निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस मौके पर पार्षद डिम्पल शर्मा, पूर्व पार्षद जे.के. शर्मा, रामदेव बढाना, नरेन्द्र सौलंकी, गोपाल अहीर, रितेश ढलवाल, राकेश चौहान, विशाल उपाध्याय, पुलकित सौलंकी, बंटी गुर्जर, सुनिता सिंह आदि मौजूद रहे।
वार्ड 62 घूघरा घाटी स्थित श्रवण िंसह जी की गली में दोनो ओर नाली निर्माण कार्य
देवनानी ने वार्ड 62 में घूघरा घाटी स्थित श्रवण िंसह जी की गली में दोनो ओर नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्र में नाली का निर्माण नही होने के कारण घरों से निकलने वाला गन्दा पानी सड़क पर इकठ्ठा हो हो रहा था। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। देवनानी ने बताया की क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होनें विधायक कोष से 3.68 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर यह विकास कार्य करवाया जा रहा है। इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक तेजपाल सिंह, नारायण सिंह राणा, मनोहर सिंह राजावत, महेंद्र सैनी, राजेंद्र गहलोत, अनुराग राठौड़, उमंग पायक आदि मौजूद रहे।