रेल यातायात प्रभावित

रेलवे द्वारा कम यात्री भार को देखते हुए कुछ रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है। इस कारण अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगीः-

1. गाडी संख्या 09523, ओखा-दिल्ली सराय साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 18.07.23 से 29.08.23 तक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 09524, दिल्ली सराय- ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.07.23 से 30.08.23 तक रद्द रहेगी।

3 . गाडी संख्या 09039, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.07.23 से 27.09.23 तक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 09040, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.07.23 से 28.09.23 तक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 09007, वलसाड-भिवानी साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.07.23 से 28.09.23 तक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 09008, भिवानी-वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 21.07.23 से 29.09.23 तक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 09067, वलसाड-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 17.07.23 से 31.07.23 तक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 09068, उदयपुर-वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 18.07.23 से 01.08.23 तक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 09093, उधना-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.07.23 से 26.08.23 तक रद्द रहेगी।

10. गाडी संख्या 09094, भगत की कोठी-उधना साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.07.23 से 27.08.23 तक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे पर भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण अजमेर मण्डल से सबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 05615, उदयपुर-गुवाहाटी दिनांक 12.07.2023 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 05616, गुवाहाटी-उदयपुर दिनांक 16.07.2023 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी।
4. गाड संख्या 12316, उदयपुर-कोलकाता दिनांक 17.07.2023 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 11.07.23 को भुज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय-नई दिल्ली-साहिबाबाद-गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 11.07.23 को किशनगंज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!