सरकार के मंत्री से लेकर विधायक तक स्वीकार रहे महिला अत्याचार में सरकार की नाकामी – देवनानी
कांग्रेस सरकार के पतन की हो गौ है शुरआत – देवनानी

देवनानी ने कहा की कांग्रेस भले ही कितनी ही एकजुटता की बात कर ले लेकिन जिस तरह से पायलट खेमे के मंत्री गुढ़ा को एक सच स्वीकार करने की सजा दी गई उससे साफ जाहिर होता है की अभी भी अंदर की टीस पूरी तरह से नही मिटी है। देवनानी ने कहा की महिला अत्याचारों के मामले में प्रदेश देश में पहले नंबर है और इसका प्रमाण नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो है। मंत्री गुढ़ा ने विधानसभा में इस सच को स्वीकार करके यह साबित किया है की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। देवनानी ने कहा की अब इस सरकार के जहाज में छेद होना शुरू हो गए है और आने वाले चुनाव में यह जहाज पूरी तरह से डूब जायेगा।