राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

अजमेर। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों संबंध में जिलाध्यक्ष पूरणमल शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय गजेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन से पूर्व कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कर्मचारीयों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। गोपाल माथुर और धरमू पारवानी ने कर्मचारियों को एकजुट होकर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़कर अपना हक लेने के लिये तैयार रहने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष पूरणमल ने बताया कि कांग्रेस ने कर्मचारियों को जनवरी 2006 से केन्द्र के समान वेतन का वायदा अपने घोषण पत्र में किया था, लेकिन आज तक नहीं देकर कर्मचारियों से वादाखिलाफी की है। प्रदर्शन के दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेन्द्र तीर्थानी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता रणधीर सिंह कच्छावा, शिक्षा विभागीय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष किशन गोपाल भाटी, लोकल फंड के विभागीय समिति अध्यक्ष अनिल जैन, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलामंत्री भंवर जादम, नर्सेज एसोसिएशन की लीलावती, रोजमेरी, जिला परिषद से योगेश मित्तल, पीडब्ल्यूडी से महेश शर्मा सहित अन्य कई विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।
error: Content is protected !!