अजमेर 24 जुलाई अजमेर शहीद अविनाश महेश्वरी स्कूल गौतम नगर के पीछे स्थित बस्ती में गरीब दलित समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री शहरी जन आवास योजना के लिए आवेदन किया था प्रधानमंत्री जन आवास योजना के तहत इन लाभार्थियों के जनधन खाते में डीबीटी स्कीम के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति व बैंक अकाउंट में पैसा प्राप्त हो गया है लेकिन क्षेत्रीय कुछ दबंगों ने पुलिस के सहयोग से इन दलित समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री जन आवास सुविधा से वंचित करने के लिए वहां पर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री के पैसों द्वारा डलने वाली सीवरेज लाइन को इन घरों में जाने से जबरन रोककर गरीब कल्याण के कार्य में बाधा डाल रहे हैं आज उपरोक्त घटनाक्रम पर पीड़ितों के बुलावे पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष तथा भाजपा मीडिया विभाग राजस्थान के सह संयोजक अरविंद यादव भाजपा आर्य मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी एससी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राज कुमार मौर्य स्थानीय पार्षद हेमंत फौजी विनोद तंवर वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र जसोरिया आर्य मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रामधन धनवानी सुरेंद्र जैन सहित भाजपा के नेता जिला पुलिस अधीक्षक को सूचित कर गौतम नगर बस्ती पहुंचे जहां पर सीवरेज डाल रहे ठेकेदार को बुलाया तथा मौके पर मौजूद इस कार्य को रोकने में जुटे हुए दबंगों व पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हुई तत्पश्चात प्रधानमंत्री जन आवास के लाभार्थी और गहलोत सरकार में पीड़ितों को इस लाभ से वंचित करने वाले पुलिस प्रशासन के विरोध में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया तथा जिला पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर महबूब खान को पीड़ितों के साथ शिकायत दर्ज कराई प्रधानमंत्री जी ने जो पैसा खुले में शौच से मुक्ति तथा आवास निर्माण के लिए भेजा है उससे इनको वंचित करना शर्मसार की घटना है साथ ही पहले ही नगर निगम द्वारा बनाए गए शौचालय भी तुडवा दिए गए हैं स्थिति यह है कि महिलाओं को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जो मानवाधिकार का उल्लंघन है इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल रविंद्र जसोरिया राजेश घाटे मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल हेमंत सांखला योगेश शर्मा मोहन लालवानी राजकुमार मौर्य मनोज डीडवानिया सहित वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे भाजपा नेताओं ने आज जिला कलेक्टर को बिजली की बढ़ती हुई दरों पर भी ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया पीड़ित परिवार की सुरक्षा वैजान माल को खतरा देखकर को देखते हुए भाजपा नेता अरविंद यादव ने मौके पर से ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित वरिष्ठ नेतृत्व को घटनाक्रम से अवगत कराया है जिस पर त्वरित कार्यवाही शुरू हुई जिला पुलिस अधीक्षक ने स्वयं के स्तर पर कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि वह अजमेर आकर इन गरीब दलित परिवारों से और शौचालय के मूल अधिकारों से वंचित करने के कुप्रयासों के लिए पीड़ित शोषित महिलाओं से माफी मांगे अन्यथा भाजपा तीव्र आंदोलन करेगी
अरविंद यादव प्रदेश
मीडिया सह संयोजक
राजस्थान 9414252930
—