अजमेर उत्तर ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने भी बढ़ चढ़कर लिया भाग

मणिपुर में जातीय संघर्ष, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन में अजमेर उत्तर ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने भी बढ़ चढ़कर लिया भाग

अजमेर 26 जुलाई ( ) मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यको के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में विफल भाजपा की डबल इंजन सरकार के विरुद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अग्रसेन सर्किल से कलेक्ट्रेट तक आयोजित पैदल मार्च व प्रदर्शन कार्यक्रम में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कॉंग्रेसजनों, ब्लॉक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी कांग्रेसजनों ने पूरे मार्ग में कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।
इस पैदल मार्च व प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, शहर कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव पार्षद नौरत गुजर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पार्षद सर्वेश पारीक, एडवोकेट विश्राम चौधरी, सम्राट ऊँटडा, आरिफ खान, अनुपमा दास, डॉ एस डी मिश्रा, कमल सैन, कमल किशोर गर्ग, सतीश वर्मा, मनोज जैन, गिरीश आसनानी, प्रिंस ओबीड़ाया, महेंद्र कटारिया, अशोक दौराया, हमीद चीता, भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, निमेश चौहान, कमल बैरवा, तौफीक खान, छोटू सिंह रावत, अशोक सूकरिया, विकास चौहान, विकास खारोल, रवि दग्दी, हेमराज खारोलिया, उमेश शर्मा, निर्मल पारीक, सद्दाम खान चीता, पुष्पेंद्र ओझा व दीपा पारवानी सहित कई ब्लॉक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

error: Content is protected !!