तीन दिवसीय भारतीय युवा अधिवेशन ‘‘बेहतर भारत की बुनियाद’’ आज बैगलोर में आयोजित

आज दिनाक 26 जुलाई 2023 – भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम 26, 27, 28 जुलाई को होने वाले भारतीय युवा अधिवेशन ‘‘बेहतर भारत की बुनियाद’’ में अजमेर शहर जिला युवा कांग्रेस से मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथी बैगलोर में सम्मालित हुए।
जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया आज से 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश में जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से आसाम तक हर प्रदेश से हजारो की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया जिसमे चलते आज बैंगलोर में आयोजित कार्यक्रमू में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी के द्वारा झंडारोहण करते हुऐ वंदे मातरम् गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू के सम्बोधन से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भी युवा कांग्रेस द्वारा देश में होने वाले हर संकट कोरोनाकाल, किसान आंदोलन, आसाम में बाढ, मणिपुर में हिंसा जैसे हर बड़े संकट में युवा कांग्रेस ने देश में हर जरुरतमंद, आमजन की हर संभव कोशिश व मदद की गई है जिसके लिए पुरे देश के युवा साथियों का तहे दिल से धन्यवाद करता हॅू।
राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नाटका मुखमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डी.के शिव कुमार रहे। साथ ही आज के कार्यक्रम में अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, ए.आई.सी.सी सचिव अमृता धवन, सावधान इंडिया नाट्यक्रम के अभिनेता सुशांत सिंह ने भी युवाओ में ऊर्जा भरते हुए सम्बोधन दिया।
अजमेर शहर जिले से पहंुचे राष्ट्रीय अधिवेशन में जिलाध्यक्ष मोहित मल्हौत्रा, प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र मोटवानी, अनुराग रायपुरिया, गणेश लाल, उपस्थित रहे।
भवदीय
(मोहित मल्होत्रा)
जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!