सचिवालय महाघेराव में विधायक वासुदेव देवनानी ने भी दी गिरफ्तारी,

एतिहासिक प्रदर्शन से गहलोत सरकार की उल्टी गिनती हुई शुरु = देवनानी
अजमेर से भी हजारों कार्यकर्ताओं ने जयपुर कूच कर किया प्रदर्शन

अजमेर 01अगस्त। राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर भाजपा की और से नही सहेगा राजस्थान अभियान के समापन मौके पर मंगलवार को जयपुर में हुए सचिवालय के महाघेराव प्रदर्शन में अजमेर से भी हजारों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर प्रदर्शन किया। विधायक वासुदेव देवनानी की अगुवाई में उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 37 बसों और कई चार पहिया वाहन में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। विधायक देवनानी ने महाघेराव के दौरान गिरफ्तारी भी दी। देवनानी ने महाघेराव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की यह आंदोलन गहलोत सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। देवनानी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ पर पुलिस लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दो मे निंदा की। देवनानी ने कहा की सरकार ने अपनी नाकामियों और विफलताओं को छुपाने के लिए पुलिस को ढाल बनाने की कोशिश की लेकिन प्रदेश की जनता अब और नही सहेगी।
देवनानी ने सरकार पर प्रदर्शन को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा की अजमेर से जयपुर के रास्ते में बसों को रोकने का कई जगह प्रयास किया गया इस कारण से बस जयपुर नही पहुंच पाई इस कारण से हजारों कार्यकर्ता जयपुर पहुंच नही पाए लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में प्रदेश भर से लाखो कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे और सरकार की जड़ें हिला दी। देवनानी ने कहा की पिछले साढ़े चार साल में सरकार ने किसानों से किए ऋण माफी के वादे को पूरा नही किया, बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा, महिला अपराध में प्रदेश शर्मसार है तो वही पेपर लीक की घटना से युवाओं में हताशा और निराशा का भाव बढ़ने लगा हैं। देवनानी ने कहा की यही सब मुद्दो के चलते प्रदेश के हर कौने से हर वर्ग ने जयपुर मे महाघेराव में हिस्सा लिया। देवनानी ने कहा की सरकार सिर्फ थोथी घोषणाएं कर चुनावी साल में जनता को बरगलाने का काम कर रही है लेकिन जनता अपने दुख दर्द और तकलीफ से इतनी दुखी हो गई है की उसने भी मुट्ठी भींच कर अब और नही सहने का प्रण लिया है।

error: Content is protected !!