101 भोजन के पैकेट्स का वितरण–

आज एक पहल सेवा की ओर (सामाजिक संस्था) द्वारा प्रगति नगर कोटड़ा के पास खुले आसमान के नीचे अपना जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को 101 भोजन के पैकेट्स का वितरण किया गया,जिन्हें पाकर सभी बहुत खुश हुऐ,आज 3 बच्चे प्रगृति नगर में खाली प्लाट में भी मिले जिसमे पानी भरा हुआ था उनसे भी बात हुई बोले मछली पकड़ते है,एक बच्चे के हाथ मे खून बह रहा था,उनकी परेशानी संस्था ने सुनी उनको भोजन करवाया ये लोग बारिश के कारण भी बहुत परेशान हो रहे है,इन लोगो को खाने,रहने की बहुत समस्या हो रही है,छोटे छोटे बच्चे है,जो कि वस्त्र,और खाने से ,और रहने के स्थान से बहुत परेशान है,बारिश के कारण सब अस्त व्यस्त हो गया है,संस्थान के संस्थापक शैलेश गर्ग ने बताया कि संस्था 2016 से ही अतिनिर्धन लोगो को वस्त्र,बुक,और राशन सामग्री से अपनी सेवाएं देती आ रही है, और ये सेवा जीवन पर्यन्त चलेगी,जितना भी संस्था अपने स्तर पर सेवा दे सकती है वो कर रहे है,इस सेवा में सहयोग करने वालों में संस्था के संस्थापक शैलेश गढ़ के साथ साथ उर्मिला अग्रवाल, वीना त्रिथानी जी का सहयोग रहा, आज सेवा देने वालो में संस्था के शैलेश गर्ग,विमला बिरला,नीरू गर्ग,बबिता ईनाणी,ज्ञानेंद्र सिंह नयाल,अंश गर्ग,और टीम मेंबर्स उपस्थित थे

🙏शैलेश गर्ग,संस्थापक एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था)अजमेर

error: Content is protected !!