बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से राठौड़ ने पेश की दावेदारी

बाड़मेर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में प्रभारियों एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गये है।
बाड़मेर विधानसभा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी सचिव सचिन सर्वटे, जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर के अध्यक्ष फतेह खान, ब्लॉक शहर अध्यक्ष करना राम मेघवाल, ब्लॉक ग्रामीण के अध्यक्ष देवाराम चौधरी के समक्ष उपस्थित हो प्रदेश कांग्रेस सचिव आजाद सिंह राठौड़ ने बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने की दावेदारी पेश की। राठौड़ ने पार्टी में किये गये संगठनात्मक कार्यों एवं विभिन्न दायित्व पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए दिये गये योगदान के विस्तृत विवरण के साथ दावेदारी पेश की।
राठौड़ लगातार कांग्रेस पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके है। बतौर पर्यवेक्षक उत्तरप्रदेश और गुजरात चुनाव में जिम्मेदारी संभाल चुके है। साथ ही राजस्थान कांग्रेस की रिसर्च विभाग के भी संयोजक है।
आजाद सिंह राठौड़ लगातार बाड़मेर विधानसभा में लगातार सक्रिय रहकर बूथ स्तर तक मजबूत टीम खड़ी कर चुके है। कोरोना काल के दौरान सक्रिय रहकर आमजन की मदद में तत्पर थे। साथ ही हरित बाड़मेर अभियान के जरिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का काम भी कर रहे है।

error: Content is protected !!