श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश

दिनांक 22.08.2023 जिला परिषद, अजमेर । श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य स्तर पर अग्रेषित किय गया है। जिनमें विशेष परिवेदनाए/ प्रकरण निम्नानुसार है।
1. विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय ने पत्र द्वारा अवगत कराया है कि सरपंच ग्राम पंचायत पडागा द्वारा वर्ष 2023-24 में विभिन्न योजनाओ मनरेगा सहित में कराये जाने वाले निर्माण कार्यो हेतु क्रय की जाने वाली सामग्री हेतु आमंत्रित की जानी वाली निविदा प्रपत्र मंे हस्ताक्षर नही किये गये है हस्ताक्षर नहीं करने से निविदा को अपलेाड नहीं की जा सकी है। जिससे ग्रामीण विकास व राजकार्य में अवरोध उत्पन्न हो रहा है अतः आवश्यक निर्देश जरी करने का निवेदन किया है जिसे गम्भीरता से लेते हुऐ प्रकरण की सम्पूर्ण जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाने के निर्देश प्रदान किये है।
2. उम्मेद रावत निवासी नाला, गनाहेडा ने अवगत कराया कि नाला पुष्कर मे ग्राम पंचायत गनाहेडा के दो वार्ड की एक ही राशन दुकान होने पर, यहा के निवासियों को ग्राम पंचायत गनाहेडा ही पर राशन लेने जाना पड़ता है। इस हेतु नाला पुष्कर मे दुकान आवंटन करवा कर राशन दिलाने हेतु निवेदन किया है।
3. उम्मेद रावत ने अवगत कराया कि मेरा नाम खाद्य सुरक्षा मे जुडवा एवं रहने के लिये फरिदाबाद कॉलोनी में एक मकान जो कि यू.आई.टी. एवं ए.डी.ए की योजना मे आवंटन हेतु निवेदन किया है।
4. चम्पा निवासी सराधना पीसांगन एवं लीला देवी नदी प्रथम सराधन ने खाद्य सुरक्षा योजना मे नाम जुडवाना एवं सरकारी योजनाओ का लाभ दिलवाने हेतु निवेदन किया है।
5. सोनू चैधरी निवासी देवलियाकंला भिनाय ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग से मुझे फोन आया की लाईसेस जमा कराओ वरना आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जायेगा। तो मेने लाईसेस बनवाने के लिए डाल रखा था मे उसे लेने आर.टी.ओ. ऑफिस शाहपुरा लेने गई तो उन्होने कहां कि पहले स्कूटी आपके नाम होगी तो ही लाईसेस देगें। प्रार्थी ने दिव्यागी स्कूटी योजना से स्कूटी दिलवाने हेतु निवेदन किया है।
6. पूनम सिंह निवासी ग्राम पंचायत अमरगढ़ लामाना तह. पीसांगन जिला अजमेर ने अवगत कराया है कि मेरा बडा भाई पोलू सिंह पुत्र निम्बा सिंह रावत जो सिलिकोसिस बीमारी से मृत्यु हो गयी है। मृत्यु दिनांक 03.01.2023 है। मेने राज. सिलिकोसिस पोर्टल पर आवेदन दिनांक 30.05.2023 को किया है और मेरे को सिलिकोसिस मृत्यु सहायता राशि नही मिली है, प्रार्थी ने सिलिकोसिस मृत्यु सहायता राशि दिलवाने हेतु निवेदन किया है।
7. सोनिया पुत्री शिवराज जाट ग्राम पंचायत निमोद ने अवगत कराया है कि मेने वर्ष 2021- 2022 मे बी. एण्ड की प्रथम साल की छात्रवति को प्राप्त कर ली द्वितीय वर्ष की छात्रवति मेरे खाते मेरे खाते मे नही आयी है जबकि मेरी छात्रवति का बिल दिनांक 15.08.2022 को ही जनरेट हो गया । समाज कल्याण विभाग से मेरी छात्रवति अटकी हुई है। प्रार्थी ने छात्रवति दिलाने हेतु निवेदन किया है।
8. लाडा सरपंच ग्राम पंचायत तिहारी पंचायत समिति श्रीनगर ग्राम पंचायत तिहारी मे पीने के पानी की भारी समस्या है तीन वर्ष से बीसलपुर का पानी बन्द है। असामाजिक तत्व द्वारा सरकारी कुऐ पर लाइन डालकर कब्जा कर खुद की खेती की पिलाई कर रहा है। बोरिंग की मोटर का पानी मेरे गांव मे नही जाने देते है। लाईन से सीधा कनेक्शन कर रखा है। विभाग द्वारा नल कलेक्शन काटने पर दुबारा जोड लेते है । उचित कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है ।
9. कमला प्रजापत पुत्र सत्यानारायण कुम्हार ग्राम पंचायत अजगरा पंचायत समिति केकडी ने अवगत कराया है कि दिनांक 16.08.2021 थी उसके बाद मेरा चयन आंगन बाडी साथिन मे चयन हो गया था, उसके बाद भी मेरे को पद पर नियुक्ति नही मिल रही है। प्रार्थी ने आंगन बाडी नियुक्ति दिलवाने हेतु निवेदन किया है।
10. छोटू लाल ने अवगत कराया है कि मै विकालांग होने के कारण मेरे रहने के लिए आवास नही है और मेरे रूपनगढ पंचायत मे 5 वर्षो से पंचायत मे फॉम लगा रखा है बार-बार पंचायत मे चक्कर काट रहा हूं। और मे और मेरी घरवाली दोनो ही विकलांग है, ओर कमाई का कोई साधन भी नही है। प्रार्थी ने आवास व अन्य सुविधा दिलवाने हेतु निवेदन किया है।

बैठक में श्री हगामी लाल चैधरी उपजिला प्रमुख, श्री पुखराज पहाडिया, जिला परिषद सदस्य, श्री राजेन्द्र प्रसाद बागड़ी, जिला परिषद सदस्य, श्री नन्दाराम जी मूण्ड पूर्व जिला परिषद सदस्य, श्रीमती ललिता गुर्जर जिला परिषद प्रतिनिधि व अन्य सदस्यगण श्रीमती तारामति, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर, श्री पुष्पेन्द्र सिंह मती कृषि अधिकारी, कृषि विभाग, अजमेर, डॉ. सम्पत सिंह जोधा, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, श्री गजानन्द सामरिया, अधिशाषी अभियंता, ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ, श्री अनिल अरोडा, सहायक अभियंता (निर्माण), श्री गोपाल गर्ग, सहायक अभियंता, श्री हेमन्त कुमार गुप्ता, परियोजना अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री जादवानी, अधिशाषी अभियंता, जलग्रहण अजमेा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें ।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!