*लियो क्लब विजयनगर रॉयल के सदस्यों ने अपना घर वृद्धाश्रम में आवासीयो को कराया भोजन*

लियो क्लब बिजयनगर रॉयल के सदस्यों द्वारा बरल रोड स्थित अपना घर वृद्धाश्रम बिजयनगर में वृद्ध ,मंदबुद्धि, असहाय और जरूरतमंदों को बुधवार शाम को पदाधिकारियों व सभी सदस्यों के साथ मिलकर आवासी प्रभुजी की सेवा करके एवं उन्हें भोजन प्रसादी कराने का सौभाग्य प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान लियो क्लब सचिव संस्कार जैन ने बताया कि वृद्धाश्रम में 35 आवासीय प्रभुजी को भोजन कराया। जैन ने कहा कि प्रबुद्धजनों की सेवाकर उन्हें सुखद अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि सेवाभावी लोग अपने परिजनों की पुण्यतिथि ,जन्मतिथि तथा अन्य मांगलिक कार्य सेवाकर भी संपन्न कर सकते हैं।

लियो क्लब अध्यक्ष मोहित कावड़िया ने कहा की त्याग व तपस्या जरूरतमंद व असहाय लोगों की सामर्थ्य अनुसार तन ,मन और धन से सेवा करने में है।

अंत में क्लब सचिव संस्कार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष सीए मोहित कावड़िया,शशांक चोपडा,विकास गोखरू, रोहित चोरडिया, चिराग छाजेड़, अंकुश जैन आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!