अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने आज इसरो के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग करने पर जोरदार जश्न मना कर खुशी जाहिर की। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग का श्रेय इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के चीफ एस. सोमनाथ व उनकी पूरी टीम को जाता है जिनके अथक प्रयासों, कड़ी मेहनत के चलते इस ऐतिहासिक मिशन में सफलता प्राप्त हो सकी जिससे संपूर्ण भारत के देशवासियों का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा और भारत पूरे विश्व में चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करने वाला प्रथम देश बना है। जिसके तहत आज फेडरेशन व सीए प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आम जन के साथ इसरो की ऐतिहासिक सफलता पर एक दूसरे का मुंह मीठा कर जश्न मनाया। अज़मेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व महामंत्री प्रवीण जैन ने भी इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई प्रेषित की। जश्न मनाने वालों में सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल सहित राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, प्रहलाद माथुर, शरद कपूर, संयम गंगवाल, मो. हनीफ अंसारी, सुदेश पाटनी, शैलेश गर्ग, मनीष सेन, राकेश सोनी, आशीष बड़गुर्जर, मानकचंद गंगवाल, संजय बाकलीवाल आदि रहे।
सीए विकास अग्रवाल
जिलाध्यक्ष, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ
मो. 9829535678