-जानबूंझकर पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न की जा रही है
-असमान जल वितरण और लीकेज जैसी समस्याओं पर अधिकारी आंखें मूंदे बैठे
अजमेर, 23 अगस्त। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधानसभा विधायक वासुदेव देवनानी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ आज लोहाखान स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंच कर अधीक्षण अभियन्ता राजीव कुमार को क्षेत्र में व्याप्त पेजयल आपूर्ति की समस्या के बारे मे अवगत करवाया विधानसभा क्षेत्र की जनता को नियमित जलापूर्ति की सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से असमान जल वितरण को लेकर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों के लोगों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। देवनानी ने बताया कि अमृत योजना 02 तहत केन्द्र सरकार ने 186 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, लेकिन अधिकारियां की लापरवाही और नकारापन के कारण यह योजना अब तक धरातल पर नही आ पाई ।
देवनानी ने अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र की कई कॉलोनिया रामनगर क्षेत्र, राज कॉलोनी, जगदम्बा कॉलोनी, कीर्ति नगर, स्वास्तिक नगर, नटराज कॉलोनी, आंतेड छतरी योजना, अलखनन्दा कॉलोनी, पंचशील नगर, वैशाली नगर, घसेटी बाजार आदि कॉलोनिवासियों ने धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को पेयजल की समस्या से अवगत करवा चुके है। इसके बावजूद भी पेयजल आपूर्ति में अब तक सुधार नही किया गया है। देवनानी ने कहा की भाजपा सरकार में साल 2018 तक 48 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति हो रही थी जबकि बीसलपुर बांध में पानी की कमी थी। लेकिन अब तो बांध भी भरा हुआ है तो आखिर ऐसा क्या हुआ की 72 से 96 घंटे के अंतराल में पानी की सप्लाई की जा रही है। देवनानी ने कहा की कुछ इलाकों में तो 100 घंटे से ऊपर के अंतराल में सप्लाई की जा रही है। साथ ही देवनानी ने कहा कि विभाग जोन स्तर पर बल्क मीटर लगाने की व्यवस्था जल्द शुरू करें जिससे जल वितरण प्रबंधन में पारदर्शिता स्थापित हो सके।
देवनानी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर असंवेदनशील होकर लापरवाही पूर्वक काम करने के बाद भी कांग्रेस सरकार द्वारा अधिकारयिं के उपर कोई भी कार्यवाही नही की गई । देवनानी ने कहा कि बीसलपुर के थर्ड फेस की कार्य योजना भी अभी तक नहीं बन पाई है जबकि वे इस मुद्दे को लेकर कई बार विधानसभा में उठा चुके है। देवनानी ने कहा कि जलापूर्ति के लिए वॉल्व खोलने का काम ठेके पर दिए जाने के कारण इस काम में मनमर्जी हो रही है जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करना चाहिए और वापस से वॉल्व खोलने का काम विभाग के कर्मचारियों को सौंपना चाहिए। देवनानी ने कई जगह पाइप लाइन में लीकेज की समस्या का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लीकेज पर प्रभावी कार्यवाही नहीं होने के चलते भी कई तरह की समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने विभाग के अधिकारियो पर जलापूर्ति में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा की दरगाह और इन्दरकोट क्षेत्र में 24 घण्टे में पेयजल सप्लाई दी जा रही है,जबकि अन्य क्षेत्रों में 5 से 6 दिनों के अंतराल में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लेकिन पंचशील, वैशाली नगर, फॉयसागर रोड,रामनगर,बीके कोल नगर की कई कॉलोनियों में जल वितरण की कोई व्यवस्थित व्यवस्था नहीं है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। उन्होंने अधिक्षण अभियन्ता से विधानसभा क्षेत्र की जल वितरण,पेयजल के उच्च जलाशय में भराव का समय अंतराल, पिछले एक माह की पेयजल सप्लाई जानकारी मांगी है।
पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने अधीक्षण अभिन्ता से कहा कि कोटड़ा, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, प्रगति नगर, पसंद नगर क्षेत्र में 96 से 108 घण्टे मे ंपेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता को पेयजल उपलब्ध नही हो पा रहा है।
देवनानी के साथ जलदाय विभाग पर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, जिला मंत्री राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र लालवानी, महेन्द्र जादम, सतीश बंसल, रचित कच्छावा आदि मौजूद रहे।