मूलभूत सुविधाओं से वंचित आदिवासियों को लाभान्वित किया

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी,श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति अजमेर एवम क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी के सहयोग से उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम नादरा और सीसारमा गांव की 15 आदिवासी महिलाओं एवम उनके परिवारजन जिनमे विशेषकर बच्चे शामिल रहे को वस्त्र,मोज़े और मास्क के साथ मे फ्रूटी और टॉफी का वितरण किया गया
अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में अजमेर से सूरज चौहान और जितेंद्र सिंगोदिया के माध्यम से सेवा अजमेर से उदयपुर भिजवाई गई जिसे घनश्याम सोनी द्वारा चयनित ग्रामवासियों को सेवा वितरण करवाई गई सेवा पाकर सभी जरूरतमंद बहुत प्रसन्न नजर आए
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!