– वार्ड 77 वैशाली नगर स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी विधायक कोष से स्वीकृत राशि 6.70 लाख रूपऐ से होगा सड़क निमार्ण।
अजमेर, 24 अगस्त। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को वार्ड 77 में सड़क निर्माण का किया विधिवत शुभारम्भ। देवनानी ने बताया कि वैशाली नगर स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी में सड़क निर्माण हेतु उन्होने विधायक कोष से राशि 6.70 लाख रूपऐ स्वीकृत की है।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 77 वैशाली नगर इंकम टेक्स कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य का शुभारम्भ किया और यहां पर राशि 6.70 लाख रूपऐ खर्च होगी। देवनानी ने बताया कि कॉलोनिवासियों द्वारा क्षेत्र में सड़क के क्षतिग्र्रस्त होने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया था, जिस पर देवनानी द्वारा क्षेत्रवासियों की परेशानियों को देखते हुऐ विधायक कोष से राशि स्वीकृत की और वित्तिय स्वीकृती जारी होने के बाद आज निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया गया। वार्ड में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने देवनानी का स्वागत और अभिनन्दन किया। क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और निर्माण कार्य के लिऐ उनका आभार व्यक्त किया।
देवनानी ने क्षेत्रवासियों को बताया कि समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्य निरन्तर जारी रहेगा। इस मौके पर स्थानीय पार्षद व मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र लालवानी, महामंत्री सत्येन्द्र शर्मा, विक्रम सिंह, जातवेद सोनी, सुरेश वर्मा, ओमप्रकाश छोगानी, नरेन्द्र आसुदानी, अतुल मालू, विकास लालवानी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।