पंडित आत्माराम व्यास व सुरेश शर्मा की स्मृति में सुन्दरकाण्ड पाठ
अजमेर 27 अगस्त। पंडित आत्माराम व्यास जन्म शताब्दी वर्ष समारोह समिति, सुरेश शर्मा स्मृति, केशव माधव परमार्थ मण्डल, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में 30 सितम्बर 2023 शनिवार को प. पूज्य गुरूजी अश्विनी पाठक का भव्य सुंदरकांड पाठ आयोजित होगा। मंयक दाधिच ने बताया कि आज एक विशेष प्रारंभिक बैठक कार्यक्रम स्थल हरिभाऊ उपाध्याय नगर (विस्तार) स्थित सिंधुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर रखी गई जिसमें अहमदाबाद वाले पं. पूज्य गुरूजी श्री अश्विनी पाठक का विशाल सुंुदरकांड का पाठ आयोजित किये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। आने वाले समय में आसन बुक करने का स्थान निर्धारित किया जायेगा।
कंवल प्रकाश ने बताया कि 23 वर्षों से भी अधिक 8522 दिन से लगातार निरंतर पाठ करने वाले पूज्य गुरूजी अश्विनी पाठक का अजमेर में 8680 वां पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी कमेटियां बनाई जायेगी व हर घर में इस पाठ का प्रचार प्रसार किया जायेगा।
इस बैठक में पुनीत दाधीच, ज्ञान सारस्वत, विजय प्रकाश तत्वेदी, सुभाष काबरा, शंकर सिंह राठौड़, दिलीप विष्णु, मनोज कुमार सैन, विमल काबरा, श्याम सुन्दर सांखला, अनिल कुमार जोशी, भंवर सिंह चौहान, मौजूद रहे।
मंयक दाधिच
7737682874