उत्तर विधानसभा मैं विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम हुए आयोजित

प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के काम किया जा रहा है – देवनानी
अजमेर 28 अगस्त। भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने विशेष अभियान चलाते हुए युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर भाजपा का नया सदस्य बनाये जा रहे है उनको भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के नेतृत्व में हम सब मिलकर चला रहे है।
देवनानी ने युवाओं से कहा कि भाजपा एक विचार है यहां पदाधिकारी बदलते हैं सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां भूत स्तर तक का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है ।
देवनानी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर कम से कम सोने मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम किया जा रहा है । भाजपा सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर के अलावा भाजपा की ओर से जारी कर कोड स्कैन करके भी पार्टी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं ।
देवनानी ने बताया कि यह इस अभियान के तहत आज भारतीय जना पार्टी के सदस्य बनाने की शुरूआत फॉयसागर रोड़ स्थित द फिटनेस पॉईट जीम से शुरूआत की गई जहा युवा सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर जोड़ा गया यहा पर शहर जिला किसान मोर्चा महामंत्री महेन्द्र सिंह रावत, चेतन सिंह, सूरज साहू, दिलीप साहू, दीपक, नरेन्द्र रावत, आलोक शर्मा व नये बनाये गये सदस्य उपस्थित रहे।
इस क्रम में कोटड़ा स्थित आर्यभट् ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में अध्यनरत् लगभग 200 छात्र-छात्राओं को भाजपा सदस्यता अभियान से जोड़ा गया। यहां पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल, दिनेश खण्डेलवाल, कुशाल गोयल आदि मौजूद रहे।
ग्राम लोहागल में सैकड़ो महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी गई। यह कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य अरूणा टांक और लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुनील मेघवाल, भगवान सिंह रावत उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!