वार्ड 05 व 67 में किया 27.90 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शुभारम्भ

– वार्ड 05 में ज्योति नगर पुलिया कुशाल जी के मकान के पास, मौची मौहल्ला में पुलिया से श्याम नगर होते हुऐ शिव शक्ति कॉलोनी, पंजाब नेशनल बैंक के सामने शिव नगर में प्रकाश जनरल तक उबाना डेकोर के सामने मुख्य मार्ग पर सड़को का निर्माण
– वार्ड 67 में रेम्बल रोड़ स्थित शिव मन्दिर से कृष्णगंज को जोडने वाली सड़क एवं शंकर मार्ग शिवदत्त जी पाराशर की दुकान से मुकेश जी टांक के सामने वाली सड़क का निर्माण

अजमेर, 29 अगस्त। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने वार्ड 05 व 67 में सड़क व नाली निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक कोष से होने वाले निर्माण कार्यों पर करीब राशि 27.90 लाख रूपए की लागत आएगी।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 05 में 14.90 लाख की लागत से यह निर्माण कार्य करवाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि वार्ड 05 ज्योति नगर पुलिया कुशाल जी के मकान के पास सडक निर्माण के लिए राशि 5.50 लाख रूपऐ विधायक कोष से स्वीकृत की गई थी। उसके बाद देवनानी ने मौची मौहल्ला में पुलिया से श्याम नगर होते हुऐ शिव शक्ति कॉलोनी में राशि 04 लाख रूपये से सड़क निर्माण कार्य करवाया जायेगा। देवनानी ने इसी वार्ड में फॉयसागर रोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने शिव नगर में प्रकाश जनरल तक उबाना डेकोर के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण हेतु राशि 5.40 लाख स्वीकृत किऐ है।
इसी क्रम में देवनानी ने वार्ड 67 में राशि 13.00 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि वार्ड 67 में रेम्बल रोड़ स्थित शिव मन्दिर से कृष्णगंज को जोडने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया सड़क निर्माण कार्य में राशि 7.00 लाख की लागत आयेगी। उसके बाद शंकर मार्ग शिवदत्त जी पाराशर की दुकान से मुकेश जी टांक के सामने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस पर राशि 6.00 लाख की लागत आयेगी।
देवनानी ने बतया कि सीवरेज, बारिश और पेयजल पाईप लाईन से सड़के काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए विधायक कोष जारी किया गया। सडक निर्माण कार्य के शुभारंभ पर देवनानी का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
देवनानी के साथ वार्ड 05 पार्षद अजय वर्मा,वार्ड 67 पार्षद नलिनी शर्मा, जिला मंत्री राजेश शर्मा, राकेश डिडवानियां, सीता राम शर्मा श्याम शर्मा, लक्ष्मण सिंह, हेमेन्द्र सिसोदिया, जीवराज गुर्जर, अरूण भाटी, कमलेश शर्मा, विकास माथुर, वर्षा कंवर, नितराज कच्छावा, रचित कच्छावा, रामोतार शर्मा, गोपाल शर्मा, अशोक राठि, मुकेश टांक,सुनिल सिंह राजावत योगेश व्यास आदि।

error: Content is protected !!