दिनांक 18 सितम्बर 2023 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास विशेष शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. भगवान सहाय शर्मा स्पेशल ओलम्पिक भारत, राजस्थान की वार्षिक आमसभा में सर्व सम्मति से खेल निदेशक चुने गए।
डॉ. शर्मा ने बताया कि स्पेशल ओलम्पिक भारत, राजस्थान की वार्षिक आमसभा 2023 का आयोजन दिनांक 10 सितम्बर 2023 को श्रीगंगानगर में हुआ जिसमें राज्य के 39 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा वर्ष 2022 के कार्यों व गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। तथा स्पेशल ओलम्पिक भारत के निर्देशानुसार पदाधिकारियों के चयन हेतु आवेदन प्राप्त कर चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई। प्राप्त आवेदनों एवं आवेदनकर्त्ताओं के द्वारा किए गए कार्यों व गतिविधियों का आकलन करते हुए वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए निर्विरोध चयन करते हुए डॉ. भगवान सहाय शर्मा को खेल निदेशक तथा श्रीमती विनीता आहूजा अध्यक्ष, डॉ. सीताराम स्वामी उपाध्यक्ष, डी.के. सिंह सचिव/एरिया डाइरेक्टर, डॉ. रामजीलाल कोषाध्यक्ष, महेश कुमार पारीक सहायक खेल निदेशक, डॉ. एस.के. मीणा वित्त विशेषज्ञ, डॉ. पूरणमल शर्मा बौद्धिक दिव्यांगता विशेषज्ञ एवं जोधासिंह को अभिभावक प्रतिनिधि चुने गए। सभी जिला अधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर अनुमोदन किया। चुनाव प्रक्रिया स्पेशल ओलम्पिक भारत हरियाण के क्षेत्रीय निदेशक व अधिकारिक निरीक्षक विरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
राकेश कुमार कौशिक निदेशक मो. न. 9829140992
