अजमेर, 2 अक्टूबर, 2023 / श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय, सर्वोदय कॉलोनी में भादवा उतार के वार्षिक कलाशाभिषेक सोमवार को मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुए। कलशाभिषेक नरेंद्र दोषी, अशोक सुरलाया, निमेष पाटनी, राजकुमार बिलाला, अनिल गंगवाल ने किए।
कलशाभिषेक से पूर्व जिनालय से जुड़े त्यागी, व्रतियों तथा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। त्यागी व्रतियों में अशोक सुरलाया, मंजू छाबड़ा, मधु जैन, संगीता पाटनी, अनामिका सुरलाया, प्रिया पाटनी, डॉक्टर बीना पटौदी, संजय सोगानी, सुभाष गंगवाल, सरला जैन, सुनीता बाकलीवाल, माया गदिया, शिल्पी जैन, सुनील पहाड़िया, आशीष गंगवाल का सम्मान किया गया। थालोड़ी वीरेंद्र – दीपक पाटनी के घर से आई।
प्रतिभा सम्मान में प्रोफेशनल डिग्री के लिए अतिशय बड़जात्या, रौनक जैन, निर्भी जैन
तथा दसवीं-बारवी में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने के लिए इशित जैन, वत्सल पाटनी, स्वस्ति पांड्या, पवित्र रितेश जैन, आयुषी जैन शामिल है। कार्यक्रम में भजनों की सरिता संजय पहाड़िया, कमल कासलीवाल, सुभाष पाटनी, मंगलचंद पाटनी आदि ने बहाई। कलशाभिषेक के पश्चात समाज का वात्सल्य भोज हुआ।
कलशाभिषेक के अवसर पर जिनालय अध्यक्ष विजय दनगसिया व राजकुमार गोधा, राजेश-संजय सोनी, ताराचंद सेठी, प्रवीण सौगानी, नवीन पाटनी, सुभाष गंगवाल, अभय जैन, दिनेश पाटनी, अनिल पाटनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री विनय गदिया ने किया।
इससे पूर्व दशलक्षण पर्व पर दसों दिन सौधर्म इंद्र – इंद्राणी बनकर विधान पूजा की गई तथा वार्षिक कलशाभिषेक की पूर्व संध्या पर भजन व भक्ति संगीत का आयोजन हुआ।
अनिल कुमार जैन
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय समिति
सर्वोदय कॉलोनी, पुलिस लाइन
अजमेर
फोन – 9829215242