उत्तर विधानसभा महिला सम्मेलन हुआ आयोजित

प्रदेश में बेलगाम महिला अत्याचार राज्य सरकार का काला सच- रमा चौपडा
– केंद्र सरकार ने बढ़ाया महिला सम्मान और स्वाभिमान = देवनानी
– विधानसभा चुनाव में महिलाओं के हाथ में होगी सत्ता की चाबी = देवनानी

अजमेर 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का महिला सम्मेलन मंगलवार शाम हंस पैराडाइज समारोह स्थल पर आयोजित हुआ। सम्मेलन की मुख्य अतिथि जयपुर की जिला प्रमुख रमा चोपड़ा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसके चलते सभागार भी छोटा पड़ गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयपुर की जिला प्रमुख राम चोपड़ा ने कहा कि गहलोत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस राज में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चले हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ घटनाएं रोजाना हो रही है जिस पर अंकुश पाने में राज्य सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेलगाम महिला अत्याचार राज्य सरकार के कुशासन का काला सच है और आने वाले विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति इसका जवाब देगी।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने की दिशा में बहुत सारे काम किए हैं। जिनमें से हाल ही में दोनों सदनों में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम है जिसके तहत महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार की महिलाओं को समर्पित कई योजनाएं हैं जिनके सहारे महिलाएं समाज में और परिवार में गर्व से सिर उठाकर जीवन जी रही है, जिनमें मोटे तौर पर जन धन योजना है जिसमें महिलाओं को आर्थिक संबल देने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए हर घर शौचालय योजना एक मील का पत्थर साबित हुई है। बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना सफलतापूर्वक पूरे देश में चल रही है। देवनानी ने कहा कि केंद्र सरकार नारी के सम्मान में यकीन रखती है तो वहीं राज्य सरकार नारी के अपमान में। देवनानी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है और ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए इस बार नारी शक्ति एकजुट होकर सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार बैठी है।
सम्मेलन को भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने भी संबोधित किया और कहा की आधी आबादी महिलाओं की है और ऐसे में महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार है। पीएम मोदी इस बात को समझते हैं की नारी का सम्मान ही भगवान के सम्मान के बराबर है। सम्मेलन में 400 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया जिसके चलते सभागार भी छोटा पड़ गया। सम्मेलन को भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष भारतीय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया और कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देकर केंद्र और राज्य शासन में भूमिका बढ़ाने का मौका दिया है।
सुवागत भाषण व सम्मेलन की प्रस्तावना महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिभा पाराशर ने किया। मंच पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वनीता जैमन, कार्यक्रम संयेजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुलोचना शुक्ला रही, कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चौधरी, लक्ष्मी यादव, राश्री कुमावत, भाग्य श्री, निक्की जैन, अनुराधा पारीक, सुधा शुक्ला, अरूणा टांक, अंजली ढंजा, शकुन्तला देवी, प्रीति ओझा आदि उपस्थित रही।

error: Content is protected !!