विद्यासागर तपोवन छतरी योजना में 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा मुनि संकल्प सागर जी महाराज मुनि सद्भाव सागर जी महाराज का छठवा दीक्षा दिवस
महा क्षमा वाणी एवं कलशाभिषेक महोत्सव
विद्यासागर तपोवन में 6 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से सकल दिगंबर जैन समाज एकत्रित हो रहा है एक महान उत्सव बनाने के लिए जिसमें दोनों मुनि श्री छठवा दीक्षा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा दोनों मुनि श्री की दीक्षा 6 वर्ष पूर्व इंदौर में आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के कर कमल से हुई थी इसी अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज 6 अक्टूबर को विद्यासागर तपोवन में एकत्रित हो रहा है और हर्षोल्लाह के साथ दीक्षा जयंती मान रहा है श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में होने जा रहे हैं इस कार्यक्रम में अजमेर नगर के सभी महिला मंडल एवं मंदिर कमेटीया दोनों मुनिराज की विधिवत पूजन करेगी मुनि श्री दर्शन हेतु बाहर से भी काफी लोग आयोजन हेतु अजमेर आ रहे हैं यह जानकारी अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने दी
महा क्षमावाणी कार्यक्रम का भव्य आयोजन भी साथ में
पर्युषण पर्व के समापन उपलक्ष में महा क्षमावाणी कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें अजमेर दिगंबर जैन समाज के सभी घटक शामिल हो रहे हैं आयोजन के दौरान यह महा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा एक दूसरे से क्षमा प्रार्थना कर आयोजन को सर्वोच्चता प्रदान करेंगे
वार्षिक कलशाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा
बड़ा बड़ा पंचायत द्वारा संचालित विद्यासागर तपोवन में 6 अक्टूबर को आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में कलशाभिषेक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी व मंत्री मनीष सेठी ने यह जानकारी दी की दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम के अंत में कलशाभिषेक कार्यक्रम होंगे
विद्यासागर तपोवन पर होने जा रहे तीनों आयोजन बड़ी भव्यता के साथ मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहे हैं जागृति मंच के सभी कार्यकर्ता आयोजन को बड़ी भव्यता के साथ संपन्न कराने में लगे हुए हैं
विशेष
वैसे तो महावीर जयंती कार्यक्रम पर संपूर्ण समाज एकत्रित होकर वात्सल्य भोज के माध्यम से भगवान महावीर स्वामी जयंती बनाते हैं लेकिन 2010 में बार प्रथम बार विंध्य श्री माताजी के तत्वाधान में क्षमावाणी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई पिछले वर्ष भी संगम श्री माता जी के सानिध्य में क्षमावाणी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया इस वर्ष यह आयोजन संकल्प सागर जी महाराज सद्भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहा है
उपवास करने वाले तपस्वी का होगा सम्मान
श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच पर्युषण पर्व के दौरान पांच , 10 या इससे अधिक उपवास करने वाले साधार्मि जनों का स्वागत अभिनंदन करेगा