द्रोपदी कोली को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा में डॉक्टरेट उपाधि अवार्ड

द्रौपदी कोली
आज दिनांक 17 अक्टूबर 2023 – महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर ने शिक्षा संकाय की शोधार्थी द्रोपदी कोली को उनके शोध कार्य ‘‘शक्षाधिकार अधिनियम 2009 के परिप्रेक्ष्य में अध्यापकों की शिक्षण गुणवत्ता, व्यवसायिक उपलब्धि एवं व्यवसायिक मूल्यों का अध्ययन’’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण होने पर डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई।
द्रोपदी कोली ने अपना शोध कार्य डॉ. राकेश कटारा, शिक्षा अधिकारी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान, अजमेर के निर्देशन में पूर्ण किया। द्रौपदी कोली ने इससे पूर्व एम. फिल उपाधि भी प्राप्त की है एवं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) शिक्षा में उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
वर्तमान में द्रोपदी कोली अजमेर नगर निगम मे नेता प्रतिपक्ष, अखिल कांग्रेस सेवादल में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) सेवादल एवं अखिल भारतीय कोली समाज (रजिस्टर्ड), नई दिल्ली की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भी हैं।
भवदीय
(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!