नाबार्ड द्वारा महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ

सेंदड़ा महिलाओं के लिए सिलाई पर उद्यम विकास कार्यक्रम एलईडीपी आज से ग्राम पंचायत की कार्यशाला में प्रारंभ किया गया नाबार्ड व अर्यमा सेवा समिति के सहयोग से सेंदड़ा ग्राम में गठित विभिन्न एसएजी की कुल 30 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा मुख्य मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विनोद दाधीच ने ग्रामीण लोगों के उत्थान के लिए नाबार्ड की विभिन्न विकासात्मक हस्तक्षेपों के बारे में बताया प्रशिक्षण पश्चात लेकर अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित करने की भी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई कराई अग्रणी जिला प्रबंधक पाली श्री धर्मेंद्र बैरवा ने बताया कि सभी को अपने बैंक में खाता खुलना चाहिए और प्रधानमंत्री जन धन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति योजना अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई इन योजनाओं में अनहोनी हो जाने पर बैंक द्वारा सहायता मिलती है जिससे परिवारिक को अािर्थक मदद मिलती है इसी संदर्भ में सेंदड़ा सरपंच श्री रतन सिंह भाटी द्वारा महिलाओं को प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया साथ ही सभी क्षेत्र में महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के बारे में बताया साथ ही महिलाओं को जागरूक किया व पूरे लग्न से इस कोर्स को करें वह अपने ग्राम का नाम को आगे बढायें जिससे इस प्रकार का प्रशिक्षण आगे भी लाये जा सके। मरुधरा ग्रामीण बैंक सेंदड़ा के मैनेजर अजय कुमार मीणा ने सभी महिलाओं को बैंक ऋण में लगाए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया जिससे उन्हें ऋण लेने में सुविधा हो सके साथ ही बीमा योजना में लगभग 42 परिवारों को बैक इस योजना मे गत वर्ष मदद कर चुका है इसी संदर्भ में अर्यमा सेवा समिति अध्यक्ष बलवंत भाटी ने सभी मुख्य अतिथि को साफा व माला पहनकर स्वागत किया वह अंत में संस्था समन्वयक विजयलक्ष्मी ने बताया कि इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण में राजपूती ड्रेस सलवार सूट ब्लाउज आदि में निपुणता प्रदान की जाएगी साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आयसर्जन गतिविधियों के बारे में बहुत गुंजाइश के बारे में बताया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में श्री बंटी चौहान दिलीप सिंह दीपक गुर्जर प्रकाश सिंह आदि समारोह में शामिल हुए

error: Content is protected !!