26 दिसंबर को खाटू पहुंचेगा पैदल जत्था

रिंगस से पदयात्रा में शामिल होंगे ब्यावर के 300 श्रद्वालु
ब्यावर, 23 दिसंबर। ब्यावर से बाबा श्याम का दर्शन करने के लिए गया पैदल जत्था आगामी 26 दिसंबर को खाटू पहुंचेगा। रिंगस से यात्रा में ब्यावर शहर के करीब 300 से ज्यादा श्रद्वालु शामिल होंगे। हर्षोल्लास से झूमते हुए खाटू धाम पहुंचकर बाबा का सामूहिक दर्शन करेंगे। जानकारी देते हुए सुमित सारस्वत ने बताया कि यह पदयात्रा गत 17 दिसंबर को ब्यावर में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई थी। मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक ने रथ में सवार बाबा का पूजन कर यात्रा को प्रस्थान करवाया। करीब 80 श्रद्वालु पदयात्रा कर खाटू धाम जा रहे हैं। इस यात्रा में 14 साल की अनन्या सक्सेना समेत 8 महिलाएं भी शामिल हैं। यात्री राजेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, मोहन सिंह, श्याम सिंह, सीमा माहेश्वरी, डॉली सक्सेना, खुशबू सिसोदिया, दर्शना, वंदना, अनन्या, रूबी, गीतिशा, हर्ष गर्ग, यश सोलंकी, मयंक सिंहल, निशांत मंगल, विजय मंडोरा, उत्तम गर्ग, रौनक मेवाड़ा, निशांत खत्री, पवन खत्री व अन्य प्रतिदिन करीब 25 किलोमीटर पैदल यात्रा रहे हैं। शनिवार रात यात्रा का पड़ाव हरमाड़ा में रहा। रोजाना रात्रि पड़ाव के दौरान यात्री कीर्तन कर रहे हैं। भक्तों के साथ बाबा का रथ भी यात्रा में शामिल है। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संस्थाएं और आमजन शीश के दानी का पूजन कर यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं।

error: Content is protected !!