श्रीराम नाम परिक्रमा करने को अयोध्या नगरी में उमड रहा जन सैलाब

100 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम का अनूठा संग्रह
राम भक्त ले रहे रामोत्सव का आनंद

अजमेर। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अजमेर का माहौल भी रामयम हो रखा है। आजाद पार्क में बनाई गई अयोध्या नगरी में दिनभर राम भक्तों का सैलाब उमड रहा है। गुरुवार को 100 अरब हस्तलिखित श्रीरामनाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव में सुबह से देर रात तक भी परिक्रमा करने को राम भक्तों का आना बना रहा। परिक्रमा स्थल पर रामोत्सव का आनंद रामराज्य का अहसास करा रहा है।
आयोजन समिति के संयोजक कमल प्रकाश किशनानी ने बताया कि श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा समिति अजयमेरु, श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक व विश्व हिन्दू परिषद की ओर से नगर निगम तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से अजमेर में यह आयोजन अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा होने के शुभ दिन तक चलेगा। सामाजिक समरसा की मिसाल बने इस आयोजन का अजमेर ही नहीं बल्कि दूर दराज से आने वाले रामभक्त लाभ ले रहे हैं।
सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने की परिक्रमा
परिक्रमा में सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन, फादर फास्मोख शेखावत, सरदार दिलिप सिंह, सरदार कश्मीर सिंह, सरदार हरदीप सिंह, प्रेम प्रकाश बुद्धिष्ट, वीरेन्द्र सिंह, तानसिंह शेखावत, सूरज बजाड ने शिरकत की। सभी का आयोजन कमेटी की ओर से सत्यनारायण भंसाली, वनिता जैमन, मनोज जैन मित्तल, कैलाश भाटी ने स्वागत किया।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ के संग बही भजन सरिता
सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति श्रीश्याम मानस मंडल के विष्णु शर्मा, लक्ष्मण, राजपुरोहित, तन्नू झा, मोहित कुमार व त्रिलोक ने दी। संगीतमय सुरंदरकांड के बीच में बही भजन सरिता ने कार्यक्रम को उंचाईयां प्रदान की। इससे पहले समिति की और मंडल सदस्यों का माला पहनाकर तथा शॉल ओढाकर अभिनंदन किया गया।
संत प्रवचन में हरी शेवा उदासीन सनातन आश्रम भीलवाडा के महामंडलेश्वर हंसराम तथा बडा राम द्वारा जोधपुर के स्वामी हरीराम महाराज का पावन सान्निध्य मिला।
देर शाम रामोत्सव में डा रजनीश चारण और साथियों ने एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति देकर राम भक्तों को भक्ति सागर में खूब गोते लगवाए।
19 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
सह संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे से श्रीराम मारुति मंडल की ओर से सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति होगी। शाम 5 बजे से नांद गौशाला पुष्कर के राजऋषि समताराम के आशीर्वचन होंगे। महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथि व विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र गोयल, अमित भंसाली, मुरारीलाल शर्मा, गोविन्द खटवानी समेत गणमान्यजन शामिल होंगे। रामोत्सव में अजयमेरु कथक केन्द्र के कलाकार राम नृत्य पदम की प्रस्तुति देंगे।

सत्यनारायण भंसाली
सह संयोजक
9414002510

error: Content is protected !!