श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने राम भक्त
9 दिवसीय आयोजन में 3 तीन लाख श्रद्धालुओं ने की शिरकत
अजमेर 22 जनवरी। श्रीराम लला केे भव्य मंदिर में विराजित होने के साथ ही 100 आब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों परिक्रमा स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देख रहे लोगों ने भगवान के आगमन की खुशी में दोनों हाथ उपर उठाकर खुशी का इजहार किया। सुबह 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक सभी रामभक्त देश के गौरवशाली क्षण के साक्षी बने। विश्राम का दिन होने से हर कोई परिक्रमा करते को आतुर रहा। देर रात तक परिक्रमा का सिलसिला चला।
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होते ही आजाद पार्क की अयोध्या नगरी में अजमेर के सुप्रसिद्ध राजस्थान बैंड ने मधुर ध्वनि बिखेरी। आनंद विभोर हुए रामभक्तों के कदम थिरक उठे। मातृशक्ति ने मंगलगान गाए। बडी देर तक एक दूसरे को मिठाई खिलाने और प्रसाद वितरण का सिलसिला चला। भगवान राम के आगमन के साक्षी बने धर्मप्रेमी खुद को भाग्यशाली मानकर बारंबार भगवान का धन्यवाद कर रहेे थे। शाम को परिक्रमा सत्र में भैरव धाम राजगढ के उपासक चंपालाल महाराज और शांतानंद उदासीन आश्रम पुष्कर के महंत हनुमानराम का पावन सान्निध्य मिला। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भव्य आयोजन के लिए समिति को साधुवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम मेयर ब्रजलता हाडा ने की।
हर तरफ राम ही राम
इस देवमयी आनंद को उस समय उंचाईयों मिल गई जब राम बनों प्रतियोगी में भाग लेने वाले बालक और बालिकाएं साक्षात भगवान का रूप धारण कर सबके बीच में आए। हर तरफ राम ही राम देख लोग अचंभित हो गए। रामदरबार बनकर आए प्रतिभागियों ने सबका मन मोह लिया। करीब 50 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी को पारितोषिक प्रदान किया गया।
सुंरदरकांड से राममयी हुआ परिक्रमा स्थल
सुबह 8 बजेे से 10 बजे तक श्रीराम राज्य मंडल के राजू ओझा, ओम प्रकाश ओझा, लवी ओझा, पदमा, रश्मि प्रकाश राजपुरोहित, प्रणब ओझा, नवीन, दिनेश्वर, विक्की ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। इस दौरान परिक्रमा स्थल का महौल राममयी हो गया। इस मौके पर सत्यनारायण भंसाली, अशोक टांक, संपत सांखला, रामस्वरूप कुडी, अलका गौड, अभिलाषा यादव, वनिता जैमन, शैलेन्द्र शर्मा, शिवरतन वैष्णव समेत बडी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।
सत्यनारायण भंसाली
सह संयोजक
9414002510
