अजमेर के जैन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह

भारतीय जैन मिलन अजमेर एवं तारा सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में अजमेर के जैन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह फॉयसागर रोड़, अजमेर के मयूर होटल में आयोजित किया गया है, जिसमें करीब 65 नागरिकों का सम्मान पगड़ी, अपर्णा, शॉल एवं माला पहनाकर किया गया। भारतीय जैन मिलन के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सी.आर.मीणा पूर्व संभागीय आयुक्त, अजमेर थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। समाजसेवी संस्थान जो यह कार्य करती है वह आने वाली पीढिय़ों को परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को संस्कार हेतु प्रेरित करने का कार्य करती है।
कार्यक्रम संयोजक श्री ज्ञानचंदजी जैन ने बताया कि सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलन कर प्रार्थना द्वारा समारोह की शुरूआत की गयी। जैन मिलन के अध्यक्ष श्री सम्पतसिंह जैन द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत शब्दों एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। जादूगर सी.के द्वारा अपने मैजिक शो द्वारा सदस्यों का मनोरंजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाशचंद पानी, मदनलाल बाफना, धर्मेश जैन, जीतमल छाजेड़, जिनेश सोगानी, राजकुमार जैन, नाूथलाल, राजेन्द्र पाटनी, पारसमल हिंगड़, सुनिल छाजेड़ आदि सदस्य उपस्थित रहे। संस्था के कार्यक्रम का संचालन श्री ज्ञानचंद जैन ने किया।
संपतसिंह जैन
अध्यक्ष
मो. 9983228638

error: Content is protected !!