मगरा श्रेत्रीय विकास कार्यक्रम अन्तर्गत 14 कार्यो के विरूद्ध 82 लाख 33 हजार राषि के कार्याे की वित्तीय स्वीकृति

श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर द्वारा मगरा श्रेत्रीय विकास कार्यक्रम अन्तर्गत 14 कार्यो के विरूद्ध 82 लाख 33 हजार राषि के कार्याे की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन कर हस्तानान्तरण की दी स्वीकृति
दिनांक 12.03.2024 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा क्षेत्रीय विकास बोर्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्रीय आवश्यकता के मध्यनजर विभिन्न अति-आवश्यक कार्यो को चिन्हीत कर, वार्षिक योजना 2023-24 में सम्मलित करने हेतु अध्यक्ष, मगरा क्षेत्रीय विकास बोर्ड राजस्थान सरकार को प्रस्तावित किये गये थें जिनका अनुमोदन माननीय अध्यक्ष द्वारा किया गया था। अनुमोदित कार्यो के अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा स्वीकृति जारी करने की कार्यवाही कर, जिला प्रमुख को राशि हस्तानान्तरण के अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया गया। वार्षिक योजना 2023-24 में सम्मलित एवं स्वीकृत कार्यो के राशि हस्तानान्तरण का अनुमोदन जिला प्रमुख द्वारा प्रदान किया गया। स्वीकृत कार्यो में दुधालेश्वर बगीचे के चारदीवारी निर्माण राशि रू. 5 लाख, ग्राम कोटडा भाउ का बाड़िया चिमनपुरा शमशान घाट के पास टीनशेड राशि रू. 5 लाख, ग्राम टीलाखेड़ा में टीलाखेड़ा शमशान घाट की चारदीवारी राशि रू. 5 लाख, ग्राम बाघमाल मे राउमावि बाघमाल में टीन शेड राशि रू. 6 लाख, सीनियर स्कूल से रेला तक सीसी ब्लॉक सड़क व नाली राशि रू. 4 लाख 93 हजार, कानातो की बेर बरार सीमा तक सीसी ब्लॉक सड़क राशि रू. 5 लाख 34 हजार, खोडमाल में गिरधारी सिंह पीटीआई के मकान से शमशान घाट की ओर सीसी ब्लॉक सड़क राशि रू. 9 लाख 36 हजार, गणेशपुरा पंचायत से प्रेम नगर की ओर सीसी ब्लॉक सड़क राशि रू. 5 लाख 34 हजार, पुलिस चौकी से सुदर्शन बिहार कॉलोनी की ओर सीसी ब्लॉक सड़क राशि रू. 5 लाख 34 हजार, माताजी मंदिर से कानसिंह रावत के मकान तक सीसी ब्लॉक सड़क राशि रू. 5 लाख 34 हजार, ग्राम पालडी में राउमावि की चार दीवारी ऊंची करना राशि रू. 5 लाख, तिकलिया गोविन्द सिंह के मकान से घाटी धन्नासिंह के मकान तक सीसी ब्लॉक सड़क राशि रू. 5 लाख 34 हजार, ग्राम बड़ाखेड़ा में मंगट जी के मंदिर से चौराहा तक सीसी ब्लॉक, सम्पर्क सड़क से दुधालेश्वर से महादेव मंदिर की ओर सीसी सड़क मय नाली राशि रू. 10 लाख हस्तानान्तरित करने के आदेश प्रदान किये गये।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!