-महंत स्वरूपदास उदासीन
सभी कॉलोनियों में किया जा रहा पांच विभूतियों का सम्मान
चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव-2024 नोवे दिन
अजमेर -8 अप्रेल- पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के नोवे दिन शहर के चारों दिशाओं में छः कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कौन बनेगा रोकडापति
संयोजक:नरेन्द्र कलवाणी ने बताया कि सिंधी शिक्षा समिति की ओर से कौन बनेगा रोकडापति, सिन्धीयत जी शान का आयोजन संत कंवरराम स्कूल, आशागंज में आयोजित हुआ। प्रथम संत कंवरराम स्कूल, द्वितीय हरी सुन्दर बालिका स्कूल व तृतीय स्वामी सर्वानन्द स्कूल रहे, चतुर्थ पुरस्कार खारी कुई स्कूल को दिया गया। विजेताओं को कलवानी परिवार द्वारा नगद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के शुभारम्भ में भगवान कलवानी, नरेन्द्र शाहनी भगत, लाल नाथाणी, नानक गजवानी, ताराचन्द खुबचन्दानी, हरी किशन टेकचन्दानी, सरस्वती मुरजानी, चन्द्रा लालवानी, पुष्पा कलवानी और रूकमणी कलवानी, राधिका द्वारा आराध्य झूलेलाल के समीप दीप प्रज्जवलित किया गया।
दुःख भंजन हालाणी दरबार
संयोजक सोना धनवाणी ने बताया कि द स्मार्ट अजमेरियन द्वारा बहिराणा साहिब कार्यक्रम श्रीनगर रोड अजमेर पर दुःख भंजन हालाणी दरबार पर आयोजन हुआ। जिसमे क्षेत्र वासियों ने बढ चढकर भाग लिया। कार्यक्रम में लाल बच्चाणी, रूकमणी धनवाणी, जय बच्चाणी, दादा केजे ज्ञाणी, प्रकाश भोजवाणी, मीना बच्चाणी, रोमा ज्ञाणी, सावित्री दीदी सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।
सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी नगर द्वारा हिक शाम सिन्धियत जे नाले
संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी ने बताया कि सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी नगर द्वारा हिक शाम सिन्धियत जे नाले सांस्कृतिक जलसो सामुदायिक भवन, सी-ब्लॉक, चंदवरदायी नगर, अजमेर पर आयोजित हुआ।
पांच महान विभूतियों का हुआ सम्मान –
समारोह समिति द्वारा पखवाड़े के तहत के सम्मान में दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान चन्द्र नावाणी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान रेखा गंजवानी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान धमेन्द्र गंजवानी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान द्विवांश साजनानी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान दक्ष वाधवानी को सम्मानित किया गया।
रमेश एच. लालवाणी ने बताया कि झूलेलाल बनो प्रतियोगिता जिनकी आयु 15 वर्ष या कम हो, साईं झूलेलाल बनकर उक्त दिवस पर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह/उपहार दिया गया। बुजुर्गों का सम्मान चंद्रवरदाई निवासी सिंधी बुजुर्ग जिनकी आयु 75 वर्ष या उससे अधिक है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, सिंधी छात्र-छात्राओं जिनकी गत वर्ष आयोजित 10वीं अथवा 12वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत या अधिक अंक हैं व नव वर वधु सम्मान जिनका विवाह पिछले चेटीचंड से अब तक हुआ हो का सम्मान किया गया। मंच का संचालन सांस्कृतिक सचिव भरत गोकलानी ने किया।
समारोह में जगदीश भाटिया संरक्षक, प्रवीण वाधवानी, मोहन सतवानी, प्रीतम शाहानी,उपाध्यक्ष,ताराचंद खूबचंदानी,राजू खिलानी,नरेश मंगलानी,संगठन सचिव,महेश टेकचंदानी,प्रचार सचिव, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र गंगवानी, नरेंद्र खूबचंदानी, खूबचंद भागचंदानी,नरेंद्र तोतवानी, अनिल चांदवानी सहित कार्यकर्ता उपस्थत थे।
ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजय नगर पर सुहिणी शाम झूलण जे नाले
संयोजक शंकर सबलाणी ने बताया कि अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा सुहिणी शाम झूलण जे नाले कार्यक्रम ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजय नगर पर हुआ। इस अवसर पर आश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन ने आर्शीवाद देते हुये कहा कि चेटीचण्ड पखवाडा समिति की ओर से निरंतर पखवाडे का आयोजन करने से धार्मिक ज्ञान बढ़ा है। युवाओं व मातृशक्ति में धार्मिक भजनों के माध्यम से संस्कृति से जुडाव हुआ है। समिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी की ओर से समाज को जोडकर एकता का जो परिचय दिया गया है वह अजमेर धार्मिक नगरी को और अधिक आयोजनों की प्रेरणा दे रहा है।
पांच महान विभूतियों का हुआ सम्मान
पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति द्वारा पखवाड़े के तहत राम मनवानी, द्रोपदी, राजेन्द्र कुमार रूपानी, प्राची, मोहित को सम्मानित किया गया। ललित भगताणी, हराीश मोदियाणी, के.टी.वाधवाणी, सुरेश अगनाणी, दिलीप पारवाणी, प्रेम नानवाणी, कन्हैयालाल खानचंदाणी, दीपक बालाणी, रमेश कल्याणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जय झूलेलाल सेवा समिति, अम्बे विहार संस्था द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब
सायं 7 बजे संयोजक हरेश शिवनाणी, ने बताया कि जय झूलेलाल सेवा समिति, अम्बे विहार संस्था द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब अम्बे विहार, फॉयसागर रोड, अजमेर पर होगा। बहिराणा साहिब पूजन व धार्मिक कार्यक्रम चन्द्रप्रकाश भगत व मण्डली द्वारा प्रस्तुत किये गये।
पांच महान विभूतियों का हुआ सम्मान
पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति द्वारा पखवाड़े के तहत सतीश कलवानी, याशी मंगनानी, महेश बदलानी, रोहित सोनी, याशिका बदलानी को सम्मानित किया गया। समारोह में भगवान सेवाणी, भगवानदास कलवाणी, वासदेव टिलवाणी, सुन्दरदास बसराणी, शंकर बदलाणी, हेमन्त मंघनाणी, महेश बदलाणी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी कार्यक्रमों में सिंधी में श्री हनुमान चालीसा का पाठ व श्रीराम, आराध्य झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम सपादित किए गए।
टेलेन्ट शॉ, नृत्य, लाडा गीत व ताम्र प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
सिंधी समाज महासमिति व सिंधी लेडिज क्लब द्वारा आयोजित टेलेन्ट शॉ, नृत्य, लाडा गीत व ताम्र प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए है। जिसमें ताम्र व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम कोमल रायसिंघानी, द्वितीय कृपा केेवलरामानी, तृतीय चन्दा थादानी, नृत्य में प्रथम हर्षिवी हरवानी, द्वितीय भव्या वाशानी, तृतीय कोमल लालवानी, लाडा सामूहिक गीत में प्रथम सोनी भगवानी, द्वितीय भारती रामचंदानी व ग्रुप, गीत प्रथम भविष्य टहिलयानी, द्वितीय अंजिली हरवानी, तृतीय कल्पिता कलसी रहीं। सभी को मंगलम एजेंसी द्वारा गिफ्ट हैम्पर दिए गए।
कल मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को छह कार्यक्रम
संयोजक कमल लालवाणी ने बताया कि सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर, स्थान ज.ला.ने चिकित्सालय अजमेर, संस्था: सिंधी युवा संगठन, अजमेर पर होगा।
संयोजक महेश टेकचन्दाणी ने बताया कि सुबह 10 बजे, फेन्सी ड्रेस, निबंध चटाभेटी ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थान विद्यालय परिसर, हरिसुन्दर, संतकंवरराम, आदर्श विद्यालय और रा.उ.मा.वि. खारी खुई पर होगा।
संयोजक जयप्रकाश मंघाणी ने बताया कि शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेन्सी ड्रेस, पूज्य बहिराणा साहिब, स्थान पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क, वैशाली नगर, अजमेर, संस्था वैशाली सिन्धी सेवा समिति संस्था पर होगा।
संयोजक राधा किशन आहूजा, मोहन चेलाणी ने बताया कि शाम 6 बजे, बहिराना, सांस्कृतिक संध्या मेलो ऐं भंडारो, स्थान: पूज्य सिंधी पंचायत, पंचशील, अजमेर पर होगा।
संयोजक वीरूमल ज्ञानचन्दाणी, अजीत पमनाणी ने बताया कि शाम 6 बजे,पूज्य बहिराणा, छेज ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थान: नवयुवक सेवा मण्डल, आशागंज, संस्था: पूज्य उद्ेरोलाल झूलेलाल मंदिर आशागंज पर होगा।
संयोजक कमल मोतियाणी, अशोक तोलाणी ने बताया कि सायं 6 बजे झूलण जी मौज, बहिराणा, स्थान शिव मंदिर जीएलओ ग्राउण्ड के सामने अजमेर, संस्था डी.आर.एम. ऑफिस कर्मचारी संस्था पर होगा।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
मो. 9414705705