चेटीचंड की पूर्व संध्या पर जगह-जगह हुए कार्यक्रमों से भक्तिमय माहौल

हो रहा है हर कॉलोनियों में पांच विभूतियों का सम्मान
चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव-2024 दसवें दिन

अजमेर -9 अप्रेल- पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव के दसवें दिन शहर में चेटीचण्ड की पूर्व संध्या पर जगह-जगह धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय माहौल हो गया है। सभी झूलेलाल मन्दिरों पर पूजन के साथ सजावट हुई है। व्यापारिक संगठनों की ओर से भी सजावट करवाई गई है। 10 अप्रेल को चेटीचंड पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा का पूरे मार्ग पर स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। विद्यालयों व कार्यालयों में भी विचित्र वेशभूषा, सिन्धी भाषा की संगोष्ठियांे के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

विद्यालयों के साथ सामाजिक संगठनों द्वारा हुए अलग-अलग कार्यक्रम
विद्यालयों में सिन्धी भाषा मान्यता दिवस व चेटीचण्ड की पूर्व संध्या पर धार्मिक आयोजन –
संयोजक महेश टेकचन्दाणी ने बताया कि फेन्सी ड्रेस, निबंध चटाभेटी ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय परिसर, हरिसुन्दर उच्च माध्यमिक विद्यालय व संत कंवरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।

सिंधी समाज का अस्तित्व बचाने के लिए साई झूलेलाल साहिब ने लिया अवतार-सरस्वती मूरजानी
साई झूलेलाल साहिब के अवतरण दिवस चेटीचंड के उपलक्ष्य में आशा गंज स्थित सन्त कंवरराम सी. सै. विद्यालय में पूज्य बहिराणा साहिब का आयोजन किया गया। नानक गजवानी ने बताया की सिंधु रत्न से सम्मानित मधुष चौधरी, समाजसेवी मनोज झामनानी, ताराचंद खूबचंदानी व हरीश मोदयानी ने जोत जगाकर बहिराणा साहिब का आरम्भ किया। भगत चंद्रप्रकाश एण्ड पार्टी द्वारा साई की महिमा के पजंडे गाये गये। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरस्वती मूरजानी ने चेटीचंड की महिमा बताते हुए विद्यार्थियों को बताया कि राजा मिरक शाह जब सिंधीयो पर जुल्म डाह रहे थे, धर्म परिवर्तन करवा रहे थे तब वरुण देव ने साई झूलेलाल का अवतार लेकर राजा मिरक शाह के जुल्मो से मुक्ति दिलवाई थी तब से साई झूलेलाल के अवतरण दिवस को पूरे विश्व में चेटीचंड के दिवस में मनाया जाता है। साई झूलेलाल साहिब सिंधी समाज के इष्ट देव है व हिंगलाज माता कुलदेवी माता है। कार्यक्रम के अंत में साई का प्रसाद तहरी कोर व शर्बत किया गया।
वैशाली सिंधी सेवा समिति वैशाली नगर, अजमेर
पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचंड महोत्सव पखवाड़े के दसवें दिन वैशाली सिंधी सेवा समिति वैशाली नगर अजमेर में जनता कॉलोनी वैशाली नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एक रंगारंग सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ बहिराणा साहब की जोत प्रेम प्रकाश आश्रम के स्वामी रामप्रकाश जी, समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, अध्यक्ष जीडी वरिंदानी एवं महासचिव प्रकाश जेठरा, द्वारा प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश मंघाणी ने बताया कि समारोह समिति की ओर से होने वाले सम्मान में दादा झमटमल टिलवानी सम्मान टीकमदास मोरयानी, दादी सुशीला मोटवानी सम्मान ज्ञानी मोटवानी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान पूनम गीतांजलि, भाऊ हरि सुंदर सम्मान देवनारायण सबनानी, दीदी सुंदर केवलरामाणी सम्मान कुमारी नैंसी झमनानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ।
इस अवसर पर मशहूर गायक होतचंद मोरयानी, पूनम गीतांजलि, जीतेश लालवानी, किरण पंजवानी, किशन लालवानी द्वारा झूलेलाल जी के भजनों की प्रस्तुति से भाव विभोर कर दिया। भूमी बालानी के नेतृत्व में कु. भारती दरवानी, ईशा सोनी, लविना दरवानी, कोमल लालवानी तथा मोक्ष व कार्तिक पिंजवानी लविशा, कु. नैंसी, कु. लक्षिका, कु. भावना, कु.निधि, तनवी, कीर्ति द्वारा शानदार ग्रुप डांस किए गए।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लाल नथानी, नारायणदास थदानी, खुशीराम ईसरानी, ओमप्रकाश हीरानंदानी, रमेश रायसिंघानी, ओमप्रकाश शर्मा, ईश्वरदास जेसवानी, भेरूमल शिवनानी, नारायण झमनानी, गोविंदराम कोडवानी, हरिराम कोडवानी, रमेश टिलवानी, रमेश मेंघानी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन होतचंद मोरयानी द्वारा किया गया।
पूज्य सिंधी पंचायत, पंचशील,
संयोजक राधा किशन आहूजा, मोहन चेलाणी ने बताया कि शाम 6 बजे, बहिराना, सांस्कृतिक संध्या मेलो ऐं भंडारो, स्थान पूज्य सिंधी पंचायत, पंचशील, अजमेर पर हुआ।
पांच महान विभूतियों का हुआ सम्मान –
समारोह समिति द्वारा पखवाड़े के तहत के सम्मान में किशन थदाणी, पूनम आलमचन्दानी, मनोज कुमार मेंघाणी, अगम आहूजा, हर्षवी हरवाणी को सम्मानित किया गया।

पूज्य उद्ेरोलाल झूलेलाल मंदिर आशागंज
संयोजक वीरूमल ज्ञानचन्दाणी, अजीत पमनाणी ने बताया कि मंदिर के वरिष्ठ सदस्यों श्री ओम प्रकाश ठाकुर, श्री वीरूमल ज्ञानलचन्दाणी, श्री जेठानंद मंघतानी, श्री गुलाब बेलानी सहित मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अतिथियों द्वारा जोत प्रज्जवलन किया गया। नवयुवक सेवा मण्डल, आशागंज, संस्था पूज्य उद्ेरोलाल झूलेलाल मंदिर आशागंज में आयोजित किया गया।
उपाध्यक्ष अजीत पमनानी ने बताया कि मंदिर की स्मारिका (टिप्पड़ो) का विमोचन चेटीचंड समारोह के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी द्वारा किया गया। महेश भगत व अन्य कलाकारों ने गीत संगीत व पंजडा द्वारा मंदिर के वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर हाथ प्रसादी का आयोजन किया गया।
आशागंज क्षेत्र के पांच महान विभूतियों का हुआ सम्मान –
समारोह समिति द्वारा पखवाड़े के तहत के सम्मान में समारोह समिति द्वारा पखवाड़े के तहत के सम्मान में गोविन्दराम थावानी, विशनी गिदवानी, भगवान रूपानी, नकुल मंगतानी, डिम्पल नरसिंधानी को सम्मानित किया गया।

शिव मंदिर जीएलओ ग्राउण्ड के सामने अजमेर
संयोजक कमल मोतियाणी, अशोक तोलाणी ने बताया कि झूलण जी मौज, बहिराणा, स्थान शिव मंदिर जीएलओ ग्राउण्ड के सामने अजमेर, संस्था डी.आर.एम. ऑफिस कर्मचारी संस्था पर हुआ। इसमें सर्व वासु भावनानी, मोहन चेलानी, अशोक तोलानी, कमल मोतियानी, मुरली तोलानी, मीना झुरानी, मनीषा मखीजा, लक्ष्मी आंनद, आदि ने महेश भगत बहिराना मंडली के सानिध्य में भगवान झूलेलाल के भजनो का आनंद लिया और छेज नृत्य किया।
सिंधी समाज महासमिति की ओर ऑडियो व विडियों में तैयार सिंधी हनुमान चालिसा का पाठ सभी स्थानों पर किया गया।

विशेष –
10 अप्रेल 1967 को संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को मान्यता प्राप्त हुई थी। संयोग से इस वर्ष चेटीचण्ड के पावन पर्व के साथ ही सिन्धी भाषा मान्यता दिवस भी है। देश भर में पूर्व संध्या पर संगोष्ठियों के साथ जुलूस में झांकियो में भी इसका प्रचार होगा। भारतीय सिन्धु सभा की ओर से पूज्य सिन्धी पंचायत, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से विद्यार्थियों के साथ इसके महत्व व बढावा देने के आयोजन कर रही है। सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन, राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद् के सहयोग से डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्स करवा रही है। सिन्धु शोध पीठ से विद्यार्थियों का जुडाव हो व सिन्धी भाषा विश्वविद्यालय की भी शीघ्र स्थापना के प्रयास हो रहे हैं।

कल बुधवार 10 अप्रैल 2024 चेंटीचंड दिवस पर होगें आयोजन
पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर सुबह 6 बजे, प्रभात फेरी, झांकियूं ऐं प्रसाद, स्थान राजीव सर्किल, पंचशील से सिन्धु भवन, संस्था पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर, संयोजक मुकेश आहूजा, मनोज मेंघाणी रहेंगे।
नवयुवक सेवा मण्डल, आशागंज, हासी बाई धर्मशाला से सिन्धुवाड़ी उदेरोलाल, झूलेलाल मंदिर, आशागंज नवयुवक सेवा मण्डल, संयोजक लेखराज ठाकुर, दिनेश गुरबक्षाणी रहेंगे।
आदर्श सिन्धी पंचायत संस्था सुबह 10 बजे हवन, मुण्डन, जणियां ऐं टिप्पणे जो विमोचन, स्थान प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्शनगर, आदर्श सिन्धी पंचायत संस्था, संयोजक- वंदना अबीचंदाणी, निर्मला ईसराणी, वंदना साधनाणी रहेंगे।
स्थान भाटिया प्रॉपर्टी, चन्दवरदायी नगर, संस्था सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी।
सुबह 11 बजे बहिराणा साहिब, स्थान प्रथम शॉपिंग सेन्टर, शास्त्री नगर, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर संस्था, संयोजक प्रकाश दादलाणी रहेंगे।
जुलूस का पूरेे मार्गों पर होगा जोरदार स्वागत चेंटीचंड जुलूस का स्वागत चेटीचण्ड के अवसर पर चेटीचण्ड जुलूस का पूरेे मार्गों पर समिति द्वारा स्वागत किया जाएगा।

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
मो. 9414705705

error: Content is protected !!