अजमेर लोकसभा प्रधान कार्यालय पर सोशल मीडिया एकदिवसीय कार्यशाला

अजमेर/ जिला शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की मीटिंग व एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अजमेर लोकसभा प्रधान कार्यालय राजहंस वाटिका मे किया गया ! जिसकी अध्यक्षता अजमेर लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ,प्रदेश कॉर्डिनेटर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के अनुपम शर्मा व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश सचिव मनीष सेन ,अजमेर सोशल मीडिया के अध्यक्ष प्रेम सिंह गौडं अजमेर शहर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष पीयूष सुराणा ने किया। लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका पर सोशल मीडिया सोशल मीडिया विभाग की ताकत व सोशल मीडिया कांग्रेस की एहम भूमिका पर प्रकाश डाला गया! कांग्रेस पार्टी की लोकसभा सीटों पर जीत को लेकर हम किस तरह सोशल मीडिया विभाग पर काम करे और कांग्रेस की योजनाओं को रखकर किस तरह चुनावो में अपनी बात रखे इस बात पर चर्चा की गई। अजमेर जिले के सोशल मीडिया विभाग के सक्रिय कार्यकर्ता,पदाधिकारीयों और सोशल मीडिया पर सक्रिय योद्धाओं को अजमेर देहात और शहर के सभी कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के सक्रिय कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवम् सोशल मीडिया योद्धा ने एक दिवसीय कार्यक्रम भाग लिया ! कार्यशाला में बताया गया कि सोशल मीडिया की बदौलत सत्ता मे काबीज भारतीय जनता पार्टी झूठ का प्रचार कर सत्ता हासिल कर रही है सोशल मीडिया पर हर व्यक्ति मौजूद है ! जो किसी न किसी रूप में सोशल मीडिया ट्विटर फेसबुक इंस्टाग्राम से सोशल मीडिया से जुड़े हैं ! प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा जारी किए गए आई कार्ड भी वितरित किये । कार्यशाला में प्रदेश कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के सचिव मनीष सेन अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह गौडं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष पीयूष सुराणा ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के टिप्स कार्यशाला में दिए ! इस मौके पर अजमेर लोकसभा से पुष्कर किशनगढ़ नसीराबाद दूदू केकड़ी मसूदा किशनगढ सोशल मीडिया के विधानसभा कोऑर्डिनेटर व कार्यकारिणी भाग लिया, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश सचिव धीरज खींची लोकसभा कोऑर्डिनेटर हनुमान शर्मा चंद्रेश सुनिया मोहसिन खान रंगरेज बिरम सिंह रावत मुकेश सबलानिया राहुल चावरिया गिरीश आसनानी ओमप्रकाश मंडावर दक्ष नाहर राजीव कच्छावा पुष्पेंद्र ओझा भंवर कंवर,स्नेहलता नागोरी,सरोज गहलोत,पूर्णिमा बुंदेल,संगीता बंजारा,कांता देवी,अशोक सुकरिया,कमल कृपलानी,मनीष चौरसिया,सुनील दगदी,भारत खींची,इकबाल खान,गजेंद्र सिंह,हेमंत सत्यावना नरेश सोलिवाल सेम मसीह ,सुनिल नागर नेमीचन्द नैगिया दीपक परासिया धीरेन्द्र बाघ दशरथ सिंह चेदलिया रोहित व्यास मुनीर खान इलियास खान सुमित शर्मा आरिफ खान,गिरीश बुंदेल,लोकेश शर्मा,केशव जैन,विजय शर्मा,विष्णु गौड राजेश ओझा धर्मेंद्र धवल उमेश सोनी कमल डिडवाडिया चंदनानी,विकास चौहान,रवि दगदी,सोशल मीडिया के पदाधिकारी व अग्रिम संगठन बूथ के सोशल मीडिया विभाग के सक्रिय योद्धा एनएसयूआई महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस,कांग्रेस सेवादल देहात शहर के सोशल मीडिया पर सक्रिय योद्धा भी कार्यशाला में भाग लिया !

error: Content is protected !!