शिक्षक संघ (सियाराम) का प्रदेश महासमिति अधिवेशन अलवर में 10 जून को

शैक्षिक चर्चाओं के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी होंगे

अजमेर: 28 मई /राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का प्रदेश महासमिति अधिवेशन 10 जून को अलवर शहर के मंगल परिणय मैरिज हॉल में आयोजित होगा।संगठन के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष शक्ति सिंह गॉड ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश महासमिति के चुने हुए सदस्य भाग लेंगे तथा शिक्षकों की विभिन्न मांगों व समस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।अधिवेशन में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी छगन लाल गुप्ता की देख-रेख में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी सम्पन्न होंगे। मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने सभी जिलाध्यक्षों को प्रदेश महासमिति के सभी सदस्यों के साथ अधिवेशन में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।अधिवेशन की आयोजन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार शर्मा, सह संयोजक चरण सिंह यादव,डॉ.दीपक शर्मा,अनिल कुमार शर्मा,जितेन्द्र यादव,सुनील कुमार शर्मा भगवंत डांगी, जसवीर सिंह, जितेंद्र आर एन रावत तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

error: Content is protected !!