अजमेर 23 जून, 9वीं अजमेर जिला राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 27 जून से साकेत नगर (चंद्र वरदाई नगर) स्थित करणी स्पोर्ट्स शूंटिंग रैंज पर आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्रा, पुरुष एवं महिला वर्ग के 6 वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ के अनुसार 27 से 29 जून तक अंतरराष्ट्रीय मानक अनुसार सुसज्जित करणी स्पोर्ट्स शूंटिंग रैंज पर अलग-अलग आयु वर्ग के लिए मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें(1) यूथ वर्ग 18 वर्ष से नीचे (5 जुलाई 2024 तक), (2) जूनियर वर्ग – 21 वर्ष से नीचे, (5 जुलाई 2024 तक ) ,(3) सीनियर वर्ग- कोई आयु सीमा नहीं ,(4) पेरा वर्ग( हैंडिकैप्ड) सभी वर्ग ,(5) लिटिल चौंप – 12 वर्ष से नीचे (5 जुलाई 2024 तक) तथा (6) डेफ सीनियर वर्ग।
राठौड़ के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 26 जून तक करणी राइफल शूटिंग रेंज, साकेत नगर (चंद्रवरदाई नगर) पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इसके लिए आयु प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज दो फोटो जमा करने होंगे।
जिला राइफल शूटिंग संगठन के अध्यक्ष शशांक कोरानी के अनुसार इस प्रतियोगिता के अंतर्गत क्वालीफाई अंक अर्जित करने वाले सभी शूटर्स को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता जुलाई माह में जयपुर में आयोजित की जाएगी।
विनीत लोहिया
9549860966