ब्यावर। महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर द्वारा महावीर इंटरनेशनल के स्वर्ण जयंती वर्ष को अधिक से अधिक सेवा कार्यों के साथ बनाने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में रामगढ़ झूठा निवासी श्रीमती लक्ष्मीदेवी को व्हीलचेयर भेंट दी। संस्था अध्यक्ष अशोक पालडेचा संस्था द्वारा किए जारे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अत्यंत ही गौरव का विषय है कि महावीर इंटरनेशनल का 50 वा वर्ष गतिमान हैं। यह संस्था एवं सभी सदस्य मानव एवं जीव सेवा के प्रति पूर्ण रूपेण समर्पित हैं।
इस अवसर पर योगेंद्र मेहता, अभिषेक नाहटा, पुष्पेन्द्र चौधरी, राहुल बाबेल, मोहित कांठेड़, अशोक पालडेचा, छगन आदि उपस्थित थे।