अजमेर, 31 जुलाई 2024 – राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज अद्वैत सेंटर फॉर एक्सीलेंस, पंचशील नगर, अजमेर में निःशुल्क आॅक्युपेशनल, फिजियो, स्पीच, और साईकोथैरेपी परामर्श केंप का आयोजन किया।
इस केंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेएलएन प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल समरिया, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे, डॉक्टर दिग्विजय सिंह, डॉक्टर अमित यादव, केजी स्टोन हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर कुलदीप शर्मा, दिल्ली से आई ओक्युपेशनल थेरेपिस्ट डॉक्टर कुमुद शर्मा, और संस्था की मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने थैरेपी की महत्ता और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। डॉक्टर अनिल समरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के थेरेपी कैंप समाज के लिए बहुत ही लाभकारी हैं और इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकता है। डॉक्टर अरविंद खरे ने थेरेपी के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉक्टर दिग्विजय सिंह और डॉक्टर अमित यादव ने भी अपनी बात रखी और थेरेपी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
डॉक्टर कुमुद शर्मा ने ओक्युपेशनल थेरेपी के लाभों के बारे में विस्तार से बताया और लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, फिजियो थेरेपिस्ट कृष्ण कुमार, वंदना सिंह, समीक्षा राठोर, हर्ष माथुर, स्पीच थेरेपिस्ट श्री आशीष रेग्मी, और सायकोलोजिस्ट अंजलि सेन ने अपनी सेवाएं दीं। संस्था की मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था हमेशा से ही समाज की सेवा में अग्रसर रही है और आगे भी इसी तरह से समाजसेवा के कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा संचालित अद्वैत सेंटर पर विश्व स्तरीय ओक्युपेशनल, स्पीच, फिजियो, और सायको परामर्श जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेंटर पर फिजियोथैरेपी सेवाएं बीपीएल और गरीब तबके के लोगों के लिए निःशुल्क उपलब्ध हैं और अन्य लोगों के लिए फिजियोथैरेपी सेवाऐं 100 रुपये प्रति विजिट की न्यूनतम राशि में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
संस्था के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा डाॅक्टर के कार्याें हेतु सम्मान किया गया जिसमें जेएलएन प्रिंसिपल डॉ. अनिल समरिया, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. अमित यादव एवं उनकी टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही केजी स्टोन हॉस्पिटल के निदेशक, डॉक्टर कुलदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। केम्प के दौरान आये सभी डाक्टर्स द्वारा अद्वैत सेन्टर की विजिट की गई साथ ही केम्प में आये अभिभावकों से चर्चा की गई।
इस केंप में अजमेर और आसपास के गाँवों से लगभग 250 लोगों ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की थेरेपी सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन श्री ईश्वर शर्मा ने किया। केंप का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इस पहल की सराहना की। इस केंप में संस्था के अन्य सदस्य जैसे तरुण शर्मा, प्रेरणा शर्मा, श्रेया तिवारी, शर्मा, विपुल कांवरिया, अंजलि माहेश्वरी, खेरुनिशा शेख, वीणा कश्यप, कल्पना चैहान, राहुल प्रजापत, मनराज, रमनिवास, और छगन लाल आदि ने भाग लिया।
