अगस्त क्रांति दिवस पर सेवादल ने “भारत न्याय तिरंगा यात्रा” निकाली

अजमेर आज दिनांक 9 अगस्त 2024 को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत ,राजस्थान प्रभारी ज्योति खन्ना के निर्देशानुसार 9 अगस्त क्रांति दिवस पर अजमेर जिला मुख्यालय पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष देशराज मेहरा एवं सेवादल महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष द्रोपती कोली द्वारा संयुक्त रूप से अजमेर में “भारत न्याय तिरंगा यात्रा “निकाली गई। सर्वप्रथम गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अजमेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ,अजमेर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपती कोली ,अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ,अजमेर शहर सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी भवन से प्रारंभ कर अजमेर रेलवे स्टेशन, शहीद स्मारक ,थाना क्लॉक टावर, रेलवे माल गोदाम रोड होते हुए मोनिया इस्लामिया स्थित आयरन लेडी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर “भारत न्याय तिरंगा यात्रा “का समापन किया ।सेवादल की इस “भारत न्याय तिरंगा यात्रा “में अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल ,सेवादल की महिला प्रदेश अध्यक्ष द्रोपदी कोली, अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ,शहर अध्यक्ष देशराज मेहरा ,यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव विवेक कड़वा, प्रभारी विजय नागोरा ,शैलेंद्र अग्रवाल ,यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मुकुल यादव ,पुष्कर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाराशर ,जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार चौधरी, सचिव अशोक शुक्रिया ,अशोक बिंदल करतम मीणा ,डॉक्टर लाल थदानी, मुकेश सबलानिया ,प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल , दिनेश शर्मा,शमसुद्दीन, मनीष सेन, चेतन पवार, पार्षद लक्ष्मी बुनदेल, राजकुमार गर्ग ,हरिप्रसाद जाटव,पुनीत सांखला,आदी शहर सेवा दल और देहात सेवा दल के जिला पदाधिकारी ,महिला सेवादल पदाधिकारी ने जोशीले नारे लगाते हुए, पहले लड़े थे गौरौ से,अब लड़ेंगे चोरों से, आंधी और तूफान में सेवादल मैदान में, बोलो भारत माता की जय जय जय, वीरों में वीरों का दल, सेवा दल सेवा दल, लगाते हुए अगस्त क्रांति दिवस पर सेवा दल की “भारत न्याय तिरंगा यात्रा “को सफल बनाया।

विवेक कड़वा
प्रदेश सचिव
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड
9610 786 923

error: Content is protected !!