सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) तथा सहायक आचार्य (संस्कृृृत शिक्षा विभाग ) भर्ती 2024

आयोग ने जारी किए वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि-पत्र

अजमेर, 13 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 एवं सहायक आचार्य-संस्कृत शिक्षा विभाग भर्ती 2024 हेतु वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किए गए है। इनका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर कर सकते है।
आयोग सचिव ने बताया कि कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 10 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन संख्या 11/2023-24 दिनांक 12 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। विभाग द्वारा इन पदों की संख्या में वृद्धि किए जाने के फलस्वरूप कुल पदों की संख्या 14 हो गई है। इसके संशोधित वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 07/2024-25 जारी किया गया है।
संस्कृत शिक्षा विभाग में विभिन्न 15 विषयों हेतु सहायक आचार्य के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 10/2023-24 दिनांक 12 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। संबंधित विभाग से 3 विषयों- ऋग्वेद, सामान्य दर्शन तथा योग विज्ञान का नवीन वर्गवार वर्गीकरण प्राप्त होने के फलस्वरूप इन विषयों के नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 06/2024-25 जारी किया गया है।

error: Content is protected !!