ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव और पदयात्रा 2 अक्टूबर को

अखिल भारतीय श्री दिगम्बर जैन महाअतिशयकारी ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र, नारेली में 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 24वीं पदयात्रा का आयोजन भी किया गया है। अध्यक्ष मनीष गदिया और प्रचार-प्रसार संयोजक कमल गंगवाल ने जानकारी दी कि यह आयोजन आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य, निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संपन्न होगा। यह पदयात्रा सोनीजी की नसिंया से प्रारंभ होकर नया बाजार, मदारगेट, पडाव, श्री आदिनाथ मार्ग, केसरगंज, मार्टिनडल ब्रिज, श्रीनगर रोड, नेहरू नगर होते हुए ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली पहुंचेगी।
महामंत्री अतुल ढिलवारी और कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गदिया ने बताया कि समस्त पदयात्रियों और अतिथियों का स्वागत प्रातः 11:00 बजे तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र प्रभारी ब्र. सुकान्त जैन भैयाजी के निर्देशन में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह आयोजित होगा।
इस महोत्सव में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत, अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल, सभापति श्रीमती ब्रजलता हाडा सहित शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
समारोह के उपरांत सभी आगंतुकों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था भी की गई है।

(कमल गंगवाल)
प्रचार-प्रसार मंत्री,
अखिल भारतीय श्री दिगम्बर जैन
महाअतिशयकारी ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र, नारेली
मो. 9829007484

error: Content is protected !!