पारीक महिला मंडल की मीटिंग में नवरात्रि गरबा कार्यक्रम की योजना बनी

आज दिनांक 29 सितंबर 2024 को पारीक महिला मंडल की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मंडल सदस्य विजय लक्ष्मी पारीक के निवास स्थान पर स्नेहलता पारीक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंडल प्रभारी शारदा पारीक ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडल द्वारा एक दिन का गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के साथ महिलाओं में एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष स्नेहलता पारीक के साथ अन्य प्रमुख सदस्य संतोष, शारदा पारीक, विजयलक्ष्मी, किरण, अर्चना, कविता, रेखा, और मंजू उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम को लेकर मंडल की ओर से व्यापक तैयारियों की शुरुआत जल्द की जाएगी।

शारदा पारीक
मंडल व मीडिया प्रभारी, पारीक महिला मंडल
मो: 97997 96767

error: Content is protected !!