सागर मीणा अध्यक्ष नव दुर्गा मंडल ने बताया की हर साल के भांति प्रथम नवरात्रे को नव दुर्गा मंडल परिवार की ओर दुर्गा माता की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है शोभा यात्रा जहां जहा मार्ग से निकाली जाएगी वहा के मार्ग को गुलाब जल व पानी के टैंकर से मार्ग को साफ किया जायेगा, शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ में दो घोड़ों पर एक पर धर्म का ध्वजा और दूसरे पर त्रिशूल लेकर शोभा यात्रा चलेगी,
शोभा यात्रा में 200 से अधिक माता बहनों ने हर्ष उल्लास में साथ अपना पंजीकरण कराया ही सभी महिलाएं स्वय इच्छा से लाल साड़ी में शोभा यात्रा में शामिल होंगी,
शोभा यात्रा विभिन मार्ग से होते हुए हरिओम कॉलोनी, सिया राम नगर, चंद्रवरदाई टेंपो स्टैंड, से होते नव दुर्गा मंडल पांडाल पहुंचेगी।