नव दुर्गा मंडल की ओर से 5वी भव्य विशाल शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली

आज दिनांक 03 अक्टूबर – नव दुर्गा मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम नवरात्रे को नव दुर्गा मंडल परिवार की ओर से दुर्गा माता की भव्य शोभा यात्रा पूर्ण हर्षोल्लास के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सागर मीणा ने बताया कि शोभा यात्रा जहां जहा मार्ग से निकाली जाएगी वहा के मार्ग को गुलाब जल व पानी के टैंकर से मार्ग को साफ किया गया। शोभा यात्रा में बैंड बाजे के साथ दो घोड़ों पर एक पर धर्म का ध्वजा और दूसरे पर त्रिशूल लेकर शोभा यात्रा निकली जिसमें 200 से अधिक माता बहनों ने स्वयं इच्छा से लाल साड़ी पहनकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभा यात्रा विभिन मार्ग से होते हुए हरिओम कॉलोनी, सियाराम नगर, चंद्रवरदाई टेंपो स्टैंड से होते नव दुर्गा मंडल पांडाल पहंुची। उक्त यात्रा का जगह-जगह भव्य व जोरदार स्वागत किया गया। कई व्यापारिक संगठनो व लोगो द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा अल्पाहार कराया गया। शोभा यात्रा का पांडाल पहुचंने पर आरती उतारी कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
भवदीय
(सागर मीणा)
अध्यक्ष
मो. 9602935113

error: Content is protected !!