सचिन पायलट के अजमेर आगमन पर शहर कांग्रेस ने किया स्वागत

सचिन पायलट का राजस्थान सरकार पर निशाना, “असमंजस में है सरकार, जनता हो रही परेशान, हरियाणा के परिणाम सभी अनुमान और सर्वे के विपरीत आए हैं

आज दिनांक 10 अक्टूबर गुरुवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कि ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का अजमेर आगमन पर बडी संख्या में कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार को सर्किट हाउस पर भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रसजन व कांग्रेसी कार्यकर्ता इकठ्ठे हो गए। जहाँ पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया, उसके पश्चात सचिन पायलट कांग्रेसजनो से मिले, ओर वहीं कांग्रेसजनो ने फूलों की माला पहना कर पायलट साहब का स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट ज़िदाबाद के जोरदार नारे लगाए । इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य सरकार के कार्यों पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने राजस्थान में कानून व्यवस्था, नौकरशाही के बढ़ते प्रभाव और मंत्रियों के इस्तीफों के मामले में सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। पायलट ने कहा कि सरकार में सत्ता के कई केंद्र बन चुके हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि इस असमंजस से जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
पायलट ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले उपचुनावों में कांग्रेस सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों पर उन्होंने कहा कि यह परिणाम राजस्थान के उपचुनावों को प्रभावित नहीं करेंगे। उन्होंने भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि सभी सर्वे और फीडबैक के अनुमान के बावजूद, परिणाम अप्रत्याशित रहे। पायलट ने इस मामले में चुनाव आयोग को कुछ लिखित शिकायतें भी सौंपी हैं।
पायलट के अजमेर आगमन पर स्वागत करने वालो में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन,नसीम अख्तर इंसाफ, विधायक विकास चौधरी,महेंद्र सिंह रलावता,हेमंत भाटी,राकेश पारीक,नाथूराम सनोदिया,रामनारायण गुर्जर,संग्राम गुर्जर,गिरधर तेजवानी,शिव प्रकाश गुर्जर,पारसमल पंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

error: Content is protected !!