आज दिनांक 17.10.2024, गुरुवार को पारीक वंश प्रवर्तक, कुल ऋषि, प्रातः स्मरणीय महर्षि पराशर भगवान का अवतरण दिवस (शरद पूर्णिमा) पारीक सेवा समिति (रजि.) अजमेर द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मोहन लाल पारीक के आवास पर महर्षि की विधिवत पूजा, अर्चना, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण समिति के पूर्व सचिव, सम्माननीय रामेश्वर पारीक द्वारा किया गया। तत्पश्चात, विद्वान आचार्य के सानिध्य में शास्त्रोक्त यज्ञ (हवन) संपन्न हुआ, जिसमें विश्व शांति की कामना के साथ समाज रत्नों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ कुण्ड में शाकुल्य और घृत की आहुतियां अर्पित कीं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पारीक (तिलोरा वाले), सचिव प्रहलाद पारीक (सरवाड़ वाले) और कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पारीक (श्रीनगर वाले) सहित कई प्रमुख समाजजन उपस्थित रहे।
मोहन लाल पारीक और संतोष पारीक ने जोड़े के रूप में यज्ञ में भाग लिया। पारीक महिला मंडल की अध्यक्षा स्नेहलता पारीक, विजय लक्ष्मी पारीक, शारदा पारीक, अनीशा पारीक और रेखा पारीक के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी भी सराहनीय रही। इसके अतिरिक्त, परमेश्वर पारीक, अरुण पारीक आदि प्रमुख लोग भी इस शुभ अवसर पर सहभागी रहे।
यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात महर्षि पराशर की महाआरती की गई और खीर व मिष्ठान्न का प्रसाद वितरित किया गया।
समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
शारदा पारीक,
प्रभारी, पारीक सेवा समिति
मो. 97997 96767