देश सेवा और देश भक्ति के साथ-साथ साहित्य
के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रखने वाले सैनिक कवि
गणपत लाल उदय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट लेखनी के दम पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
किया अपना नाम।
वर्थी वेलनेस फाउंडेशन द्वारा संपादित पुस्तक वर्ल्ड रिकॉर्ड के नाम शामिल किया गया है यह संस्था उत्तरप्रदेश के लखनऊ में है जो अलग-अलग जगहों
के अपनें क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन
करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर या उल्लेखनीय योगदान की छानबीन कर उनको मान्यता देने एवं सराहना करने में दृढ़ विश्वास रखती है। साथ ही उनका हौंसला बढ़ाकर पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान करती है। यह संस्था उत्कृष्टता का जश्न मनाने एवम दूसरों को अधिक ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करती है। जिसकी प्रमुख अधिकारी (फाउन्डर) माननीया मानसी वाजपेई है। जिन्होंने आज सैनिक कवि उदय का नाम चयनित करके यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन दिलवाकर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
सैनिक कवि उदय विश्व के सबसे बडे अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में एक हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है जो गांव अरांई, जिला अजमेर, राज्य राजस्थान, भारत के मूल निवासी है।
सैनिक कवि उदय ने यह मुकाम सर्व समाज, परिवार, गुरुजनों, रिश्तेदारों, गुणवान साहित्यकारों, रचनाकारों, कविगणों, सैन्य अधिकारियों और अपनी मेहनत, लगन के द्वारा हासिल किया है उदय किसी भी प्रकार के सवाल का हल बड़ों के साथ स्वयं से कम आयु के व्यक्ति से पूछने में बिलकुल भी नही झिझकते। उदय बात कम अपनें कार्य पर ज्यादा ध्यान रखतें है यही कारण है कि उदय देश-प्रदेश की विशिष्ट प्रतिभाओं के साथ राष्ट्रीय प्रतिभा उपलब्धियां और अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियां निरन्तर प्राप्त कर रहते है। दीपावली का शुभ अवसर और बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से उदय के परिवार में दोहरी ख़ुशी की लहर है।
सैनिक की कलम
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान
ganapatlaludai77@gmail.com