महिला संगठन का स्नेह मिलन हर्षोल्लास से सम्पन्न

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन, जिला शाखा अजमेर की और से वैशाली नगर, सागर विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष सुनीता बंसल व सचिव दीप्ति गोयल ने बताया कि “रंगरंगीलो राजस्थान “ थीम पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक नीलू गुप्ता, माधुरी कंदोई व जिला अध्यक्ष सुनीता बंसल द्वारा भगवान अग्रसेन जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई, जिसमें 100 से ज़्यादा महिलाओं ने भाग लिया, सभी महिलाओं का केसर चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, पूरे कार्यक्रम की शोभा में राजस्थानी सभ्यता- संस्कृति को दर्शाया गया। सभी महिला सदस्य राजस्थानी परिधान परिवेश में सराबोर थी।
महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी, आपा चकरी में घुमला…., मैं सज धज के हो गई तैयार पियाजी…, पीली लुघड़ी का झाला सु…, चिरमी म्हारी हीरामणि…., केसरिया बालम पधारो म्हारे देश…., घुमर….
लोकगीतों की मधुर धुनों पर उपस्थित सभी मातृशक्ति भाव विभोर होकर खुशी से नाचने लग गई।
उपाध्यक्ष लेखा गर्ग एवम कोषाध्यक्ष खुशी बंसल ने बताया राजस्थानी थीम पर ही हाऊसी, गेम्स कराए गए, तथा राजस्थानी सभ्यता, संस्कृति, परम्पराओ पर आधारित प्रश्नोत्तरी क्विज़ भी पूछे गए, जिसमें सभी प्रतियोगियो को उपहार दिए गए।
कार्यक्रम में संयोजक सरोज बंसल व नीलम अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रिंकू गोयल, प्रीति अग्रवाल, विम्मी बंसल, मेघा अग्रवाल, वर्षा हटुका आदि महिलाएँ मौजूद रही।
कार्यक्रम का संचालन संस्था संरक्षक नीलू गुप्ता ने किया। अन्त में संस्था अध्यक्ष सुनीता बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ हुआ।

सुनीता बंसल (अध्यक्ष)
मो 8104365550
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन,
जिला शाखा अजमेर

error: Content is protected !!