आज दिनांक 27 नवम्बर – जैन मिलन आदिनाथ के द्वारा आज प्रगति नगर कोटडा स्थित अपना घर में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के बीच जाकर बच्चों से खुशियां बाटी गई व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।
भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने बहुत ही मधुर स्वर में सरस्वती वंदना की। संस्था के सदस्यों द्वारा बच्चों को ब्रेललिपि कॉपियां का वितरण किया गया। सेवा कार्यों की श्रृंखला में समाज के विशिष्टजन द्वारा बच्चों को सेवाएं दी जा रही है। बधिर विद्यालय वैशाली नगर, स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के द्वारा संचालित लाडली घर दृष्टि बाधित कन्याएं एवं उड़ान संस्था के झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों को मिठाई वितरित कर प्रसन्नता हासिल की। जैन मिलन आदिनाथ अजमेर सेवा एवं सहयोग के कार्यक्रमों में सहभागी बनकर अग्रणी संस्था रही है।
इसी क्रम में सेवा की अगली कड़ी में कल गुरूवार को विमंदित व दिव्यांग बच्चों के साथ संस्था के वीर एवं वीरांगनाएं अपनी सेवाएं देंगे। तत्पश्चात संस्था का दिवाली स्नेह मिलन आयोजित किया जाएगा।
आज की सेवा कार्यक्रम में जैन मिलन आदिनाथ के अध्यक्ष वीर प्रदीप पाटनी, मंत्री वीर सुनील छाजेड़, वीर मदनलाल बाफना, वीर पारसमल जैन, वीर अजय डोसी, वीर महेंद्र काला, वीर राजेंद्र पाटनी, वीर प्रदीप सोनी, वीर विजय मालू, वीर अशोक पहाड़िया, वीर मनीष सेठी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय मंत्री विजय पोखरणा के द्वारा किया गया।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
अध्यक्ष
मो. 9829332777
