अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा मकर संक्रान्ति के पर्व पर काली पतगों का वितरण किया गया।
शहर के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पतंगों के माध्यम से कांग्रेस सरकार के द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। काली पतंगो पर स्टीकर लगाकर वितरित किया गया। पतंगो पर स्टीकर के अन्दर बिजली के दमों में बढ़ोतरी, गैस सिलेण्डर 360 से 865 रूपये हो जाना तथा एक साल में सिर्फ छः सिलेण्डरो का कोटा तय किया गया है तथा जनता मंहगाई से त्रस्त जनता का ध्यान आकर्षित करने के सन्धर्भ में इन पतंगो का वितरण किया गया। जब पतंग उडेगी और कटेगी तो लूटने वाले परिवार के घर में कांग्रेस विरोधी नीति का संदेश पहंुचेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, शहर उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, संजय खण्डेलवाल, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व अध्यक्ष पूर्णशंकर दशोरा, सांस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोपाल बंजारा, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश, सुभाष खण्डेलवाल, महेश वैष्णव उपस्थित थे। वहीं इससे पूर्व इन संदेशनुमा पतंगो का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सांसद भूपेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द यादव, प्रो. बी.पी. सारस्वत, सम्पत सांखला, राकेश डिडवानिया, सुभाष खण्डेलवाल, सुरेश शर्मा, कंवल प्रकाश, रविन्द्र जसोरिया आदि उपस्थित थे।